मेरी बीवी खो गई
संता : मेरी बीवी खो गई
पोस्टमास्टर : भाई ये तो पोस्टऑफिस है, तुम्हें तो पुलिस स्टेशन जाना चाहिए।
संता : क्या करूं... खुशी के मारे कुछ समझ में नहीं आ रहा है। इसलिए यहां चला आया है।
रमन डॉक्टर के सामने गिड़गिड़ाते हुए बोला- मेरी बीवी पिछले छह घंटे से एकदम खामोश है।
मैं क्या करूं? कुछ समझ में नहीं आ रहा है। आप ही कुछ उपाये बताएं।
डॉक्टर ने कहा तो तुम मेरे पास क्यों आए हो तुम्हें तो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड वालों से संपर्क करना चाहिए।
नेता का बेटा- पापा अच्छा नेता बनने का मंत्र क्या है?
पिता बेटे को छत पर भेज बोला- कूदो, मैं पकड़ लूंगा।
बेटा कूदा और धड़ाम से गिरा।
बेटा- आपने तो कहा था कि पकड़ लेंगे।
पिता- बेटा यही है राजनीति का पहला मंत्र कि अपने बाप पर भी भरोसा मत करो।













Click it and Unblock the Notifications