चटपटे चुनावी चुटकुले

मतदाता (चुनाव लड़ रहे नेता से) यह तो बताइए आप जीत गए तो क्या करेंगे?
नेताः भाई, मुझे तो चिंता इस बात की है कि अगर हार गया तो क्या करूँगा।

एक और चुटकुलाः शादी औरतें और फिलॉसफर

नेता जी ने दिल्ली में करीब एक हफ्ते से डेरा डाल रखा था।
उनके साथ आई उनकी पत्नी ने एक दिन उकता कर पूछ लियाः आखिर बात क्या है कि आप यहां से हिलने का नाम नहीं ले रहे हैं।
अरे भागवान! मुझे चुनाव में खड़े होने का टिकट चाहिए या नहीं...
वाह जी, ट्रेन हो या सिनेमाहाल, हर कहीं तो आप बिना टिकट जाते हो, फिर चुनाव के लिए भला क्यों?

कुछ और मजेदार चुटकुलेः संता-बंता, लेटेस्ट कलेक्शन

टीचरः सूखे और बाढ़ में जमीन-आसमान का अंतर कैसे है?
छात्रः सूखे में नेताजी जीप से दौरा करते हैं, और बाढ़ में हेलिकॉप्टर से....

इसे भी देखें: संता ने किस किया...

नेता का बेटा: पापा मुझे भी राजनीति में उतरना है, कुछ टिप्स दीजिए।
नेता: बेटा, राजनीति के तीन कठोर नियम होते हैं, चलो पहला नियम समझाता हूँ...
नेताजी ने बेटे को छत पर भेज दिया और ख़ुद नीचे आकर खड़े हो गए।
नेताजी: छत से नीचे कूद जाओ,
बेटा: पापा, इतनी ऊंचाई से कुदूंगा तो हाथ-पैर टूट जायेंगे।
नेताजी: बेझिजक कूद जा, में हूँ न, पकड़ लूँगा।
लड़के ने हिम्मत की और कूद गया पर नेताजी नीचे से हट गए। बेटा धडाम से औंधे मुंह गिरा।
बेटा: (कराहते हुए) आपने तो कहा था मुझे पकडेंगे फिर हट क्यों गए।
नेताजी: ये है पहला सबक- राजनीति में अपने पिता पर भी भरोसा मत करो...

प्रेमी-प्रेमिका के जोक्स

नेता की पत्नीः आपकी हार का मुख्य कारण क्या रहा?
नेताः मै शिकार हो गया था..
पत्नीः किस चीज का?
नेताः सही मतगणना का...

[ये सभी जोक्स अपने फ्रैंड्स को ई-मेल करें]

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+