शादी, औरतें और फिलॉसफर

इस बार पढ़िए चुटकुलों की जगह शादी और औरतों पर दुनिया के कुछ चुनिंदा विद्वानों की टिप्पणियां। हमें यकीन है कि इन गंभीर दार्शनिकों के विचार पढने के बाद आप मुस्कुराए बिना या ठहाका लगाए बिना नहीं रह सकेगे।

यदि कोई आपकी पत्नी को भगा ले जाता है तो उससे बदला लेने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप अपनी पत्नी को उसी के पास छोड़ दें।
डेविड बिसोनेटे

शादी के बाद पति-पत्नी की तुलना सिक्के के दो पहलू से की जा सकती है, रहते साथ हैं मगर एक-दूसरे से मुंह फेरकर।
साचा ग्वीटरी

शादी के फायदे हर हाल में हैं। अगर आपको अच्छी बीवी मिलकर गई तो बाकी जीवन हंसी-खुशी से बिता सकते हैं, खराब मिल गई तो आप दार्शनिक बन जाएंगे।
सुकरात

Smile कुछ मजेदार जोक्सः संता और बंता की समझदारी

औरतें हमें महान कार्यों के लिए प्रेरित करती हैं, मगर उन्हें करने से रोकने में कोई कसर नहीं छोड़तीं।
अज्ञात

सबसे बड़ा सवाल.. जिसका जबाव मैं आज तक नहीं खोज सका... आखिर एक औरत चाहती क्या है?
ड्यूमा

दोनों ही बीवियों के साथ मेरी किस्मत खराब रही, एक मुझे छोड़कर चली गई और दूसरी छोड़ने का नाम ही नहीं ले रही है।
जेम्स हॉल्ट मॅकगेवरा

शादी के बाद सफल घरेलू जीवन के दो नुस्खे, पहला जहां कहीं भी आप गलत हों, उसे स्वीकार लें, और दूसरा जहां कहीं भी आप सहीं हो, चुप रहें।
पैट्रिक मूरा

Cool कुछ और जोक्स देखें: संता ने किस किया

अपनी पत्नी के जन्मदिन को हमेशा याद रखने का सबसे बेहतर नुस्खा- सिर्फ एक बार इसे भूल जाएं।
नैश

आप जानते हैं अपनी शादी के पहले मैं क्या किया करता था? कुछ भी, जो भी मुझे अच्छा लगता था।
अज्ञात

मेरी पत्नी और मैं बीस सालों तक अपनी जिंदगी से बहुत खुश थे... और फिर हमारी मुलाकात हुई....
हेनी यंगमैन

पहले ने कहा- मेरी पत्नी तो एक देवदूत है। दूसरा बोला- तुम खुशकिस्मत हो, मेरी पत्नी तो अभी भी जिंदा है।
अज्ञात

[ ये सभी जोक्स अपने मित्र को ई-मेल करें ] Cool

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+