बाकी क्यों दौड़ रहे हैं?
एक दिन संता बुझक्कड़ शहर घूमने गया.
उसने देखा, एक बड़े से मैदान में बहुत भीड़ जुटी है और एक लाइन में दस युवा अधझुके खड़े हैं.
संता बुझक्कड़ ने पास खड़े युवक बंता से पूछा- भैया यहां क्या हो रहा है?
बंता ने कहा- बाबा, यहां दौड़ हो रही है.
संता बुझक्कड़- ये क्यों दौड़ रहे हैं?
बंता बोस- बाबा, ये कप पाने के लिए दौड़ रहे हैं...
संता बुझक्कड़- कप किसको मिलेगा?
बंता बोस- जो जीतेगा, उस व्यक्ति को मिलेगा.
संता बुझक्कड़- फिर ये बाकी क्यों दौड़ रहे हैं?
भिखारी राह चलते आदमी से- जनाब मैं कोई मामूली भिखारी नहीं हूं मैंने 'रूपए कमाने के 100 तरीके' नामक किताब लिखी है.
इस पर उस आदमी ने पूछा- तो फिर तुम क्यों भीख मांग रहे हो?
भिखारी- यह उस किताब में बताया गये तरीकों में से सबसे आसान तरीका है.
शराबी अपने दोस्त से- इंसानो को,शराब से ज्यादा नुकसान तो पानी ने पहुंचाया है.
दोस्त- नहीं आप गलत कह रहे हैं...
शराबी- क्यों भाई साहब, क्या पिछले साल बाढ़ से हजारों लोग मरे नहीं थे?
[ ये सभी जोक्स अपने फ्रैंड्स को ई-मेल करें ]
क्या आपके पास है कोई मजेदार चुटकुला?
यदि हां, तो उसे हमारे साथ साझा करें. बिना देर किए नीचे दिए बाक्स में अपने नाम, मेल आईडी और सिक्योरिटी कोड के साथ भेजिए...












Click it and Unblock the Notifications