International Teachers Day 2021 : विश्व शिक्षक दिवस के खास मौके पर इन संदेशों के जरिए दीजिए अपने गुरु को बधाई

International Teachers Day 2021 Quotes : विश्व शिक्षक दिवस के खास मौके पर इन संदेशों के जरिए दीजिए अपने गुरु को बधाई

नई दिल्ली, 05 अक्टूबर: दुनियाभर में शिक्षकों और शिक्षण से संबंधित मुद्दों पर विचार करने के लिए 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस का दिन समाज में शिक्षकों की जरूरत, उनकी प्रशंसा, मूल्यांकन, छात्रों के जीवन में एक शिक्षक के योगदान के लिए शिक्षकों को सम्मानित करने का भी एक अवसर है। दुनियाभर में विश्व शिक्षक दिवस 1994 से मनाया जाता है। इस दिन शिक्षकों के प्रति मदद को बढ़ावा देने और भावी पीढ़ियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए शिक्षकों के महत्व के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाता है।

International Teachers Day 2021 Quotes

इन संदेशों के जरिए दें अपने शिक्षकों को बधाई (International Teachers Day 2021 Quotes)

- अगर आप किसी देश को भ्रष्टाचार मुक्त करना चाहते हैं और तंदरुस्त दिमाग वाला देश बनना चाहते हैं, तो तो मुझे दृढ़ता से लगता है कि तीन प्रमुख सामाजिक सदस्य हैं जो इसमें फर्क कर सकते हैं। वे पिता, माता और शिक्षक हैं: डाक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

- यदि आप सफल होते हैं तो ये बात तय है कि आपके जीवन में कहीं न कहीं एक महान शिक्षक थे: बराक ओबामा

- हमेसा आइए याद रखें, एक किताब, एक कलम, एक बच्चा और एक शिक्षक दुनिया को बदल सकते हैं: मलाला यूसूफजई

- शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने के लिए कर सकते हैं: नेल्सन मंडेला

- मैंने हमेशा महसूस किया है कि शिष्य के लिए सच्ची पाठ्यपुस्तक उसका शिक्षक है: महात्मा गांधी

-शिक्षा मनुष्य में पहले से ही पूर्णता की अभिव्यक्ति है: स्वामी विवेकानंद

जानिए विश्व शिक्षक दिवस का इतिहास (World Teachers Day 2021)

विश्व शिक्षक दिवस की स्थापना 1994 में शिक्षकों की स्थिति से संबंधित 1966 यूनेस्को/आईएलओ अनुशंसा पर हस्ताक्षर करने के उपलक्ष्य में मनाई गई थी। 1966 में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ), संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने शिक्षकों की स्थिति को देखते हुए इस दिन को मनाने की सिफारिश की थी। उच्च शिक्षा शिक्षण कर्मियों की स्थिति से संबंधित सिफारिश 1997 में पूर्ण तरीके से अपनाया गया था।

विश्व शिक्षक दिवस आज दुनिया भर के लगभग 100 देशों में मनाया जाता है। इस दिन स्कूलों और कॉलेजों में अपने शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

विश्व शिक्षक दिवस 2021 की थीम

विश्व शिक्षक दिवस 2021 की थीम है- 'Teachers at the heart of education recovery' यानी शिक्षा के सुधार के लिए शिक्षक का होना बहुत जरूरी है। यूनेस्को के कहा है कि इस साल वैश्विक और क्षेत्रीय कार्यक्रमों की पांच दिवसीय श्रृंखला में शिक्षण पेशे पर कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव को प्रदर्शित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+