Infographics: पद्म पुरस्कार 2018 का ऐलान, देखिए लिस्ट...
नई दिल्ली। देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री की सूची गृह मंत्रालय की ओर से जारी कर दी गई है। इस सूची में कुल 85 लोगों के नाम हैं, जिन्हें यह पुरस्कार उनके कार्यक्षेत्र में विशिष्टता प्राप्त करने और राष्ट्र के प्रति अपना जीवन समर्पित करने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रदान करेंगे। इस बार 3 हस्तियों को पद्म विभूषण, 9 हस्तियों को पद्म भूषण और 73 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया है। पद्म पुरस्कार पाने वालों में 16 लोग या तो विदेशी हैं या फिर एनआरआई या भारतीय मूल के हैं। 3 हस्तियों को मरणोपरांत पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। गृह मंत्रालय ने कहा कि इस साल सरकार को पद्म पुरस्कारों के लिए 15,700 से ज्यादा आवेदन मिले थे। पद्म विभूषण पुरस्कार तमिलनाडु निवासी,संगीत और कला के क्षेत्र में इलयाराजा और महाराष्ट्र निवासी गुलाम मुस्तफा खान को प्रदान किया जाएगा। साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में केरल निवासी परमेश्वरन को पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा। देखिए INFOGRAPHICS...
Download

Click it and Unblock the Notifications
