छत्तीसगढ़: चुनावी दौरों के बावजूद सीएम भूपेश बघेल के ताजगी से भरपूर रहने का जानें क्या है राज?
Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में जीत हासिल कर सत्ता में वापसी के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य भर में ताबड़तोड़ दौरे कर रहे है। सीएम एक दिन में चार से पांच जगहों के दौरे कर रहे हैं साथ ही जनसभआों में वोटरों को संबोधित कर रहे है।

हर दिन इतनी यात्रा और जनसभाएं करने के बावजूद सीएम बघेल का चेहरा ताजगी से भरा मुस्कुराता हुआ नजर आता हैं। इतने बिजी ओर थकावट भरी दिन-चर्या में कैसे मुख्यमंत्री बघेल का चेहरा मुस्कुराता रहता है, इसके बारे में उनके करीबियों ने राज खोला है।
उनके करीबियों ने सीएम के चेहरे पर सदा ताजगी का राज और उनमें नई ऊर्जा भरने वाला उनका परिवार है। करीबियों ने बताया इस चुनावी सीजन में मुख्यमंत्री बघेल अपने को इनर्जी से भरपूर रखने के लिए अपने बच्चों और नाती-पोतों का सहारा ले रहे हैं।
मुख्यमंत्री बघेल जब भी चुनावी रैली और दौरों से घर पर लौटते हैं तो अपने नाती पोतों के संग पूजा करते हैं मंदिर की घंटी बजाते हैं, और बच्चों के संग खेल भी खेलते हैं। अत्यधिक थके होने के बावजूद सीएम भूपेश बघेल के चेहरे पर हमेशा मुस्कान और खुश रहने की की वजह उनके नाती-पोतों, बेटे-बेटियों के प्यार के अलावा कैंडी क्रश गेम भी है।
चुनाव में सीएम बघेल व्यस्त रहते हैं, उन्हें हर दिन काफी ट्रेवेल भी करना पड़ता हे जिस कारण उनके पास परिवार के लिए समय कम होता है, इसलिए वो अपने बच्चों और नाती-पोतों समेत परिवार को सभी को एक समय में साथ में मिलते हैं। इन दिनों सप्ताह में हर से हद वो अपने परिवार से एक या दो दिन ही मिल पाते हैं।
चुनाव की वजह से सीएम आवास पहुंचने के बाद वो मीडिया से घिरे रहते हैं और उसके बाद डिनर और उसके बाद मोबाइल पर ही कैंडी क्रशगेम खेलते हैं। वे इंटरनेट मीडिया पर भी वो समय देते हैं और अपने आप को न्यूज से अपडेट रखते हैं।
अपनी व्यस्तता के बारे में बात करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से कहा
पिछले पांच साल में कभी घर पर बैठकर रहा नहीं। कोरोना काल तो छोड़ दीजिए तो बाकी समय भी हमने अपने दौरों में ही समय बिताया।












Click it and Unblock the Notifications