चैरिटी और समाजसेवा के मामले में भारत के ये 10 बिजनेसमन हैं टॉप पर, करोड़ों दान करते हैं हर रोज
चैरिटी और समाजसेवा के मामले में भारत ये 10 बिजनेसमन हैं टॉप पर, करोड़ों दान करते हैं हर रोज
मुंबई, 29 अक्टूबर: सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी अपने परोपकारी कार्यों को लेकर एक बार फिर से चर्चा में हैं। विप्रो के फाउंडर अजीम प्रेमजी ने वित्त वर्ष 2020-21 में कुल 9,713 करोड़ रुपये दान किए हैं, यानी अजीम प्रेमजी ने वित्त वर्ष 2020-21 में हर दिन 27 करोड़ रुपये दान किए हैं। एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलैंथ्रोपी लिस्ट 2021 के मुताबिक ये कोरोना महामारी से प्रभावित वर्ष के दौरान अजीम प्रेमजी ने अपने चैरिटी और समाजसेवा के कार्यों में लगभग एक चौथाई की वृद्धि की है। लिस्ट के मुताबिक परमार्थ कार्य करने वाले भारतीयों में अजीम प्रेमजी नंबर वन पर हैं। तो आइए जानें इस देश में टॉप-10 ऐसे बिजनेसमैन कौन-कौन से हैं, जो चैरिटी के मामले में आगे हैं।

1. एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलैंथ्रोपी लिस्ट 2021 के मुताबिक चैरिटी के मामले में विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी नंबर एक पर हैं। वित्त वर्ष 2020-21 में प्रेमजी ने 9,713 करोड़ रुपये यानी हर दिन 27 करोड़ रुपये दान किए हैं।
2. दूसरे नंबर पर हैं एचसीएल के शिव नाडर। शिव नाडर ने चैरिटी के कामों में 1,263 करोड़ रुपये दान किए हैं। नादर ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षा और छात्रवृत्ति को दिया है जो उन्हें अपने जीवन के शुरुआती दिनों में मिली थी।
3. तीसरे नंबर पर हैं एशिया के सबसे धनी व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी। मुकेश अंबानी ने 577 रुपये दान किए हैं। पिछले साल 30 मार्च 2020 को, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करने के लिए पीएम केयर्स फंड में 500 करोड़ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष और गुजरात के मुख्यमंत्री राहत कोष में से प्रत्येक को 5 करोड़ का दान देने की घोषणा की है।
4. चौथे नंबर पर हैं आदित्य बिड़ला के कुमार मंगलम बिड़ला। कुमार मंगलम बिड़ला टॉप-10 में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के उद्यमी हैं। कुमार मंगलम बिड़ला ने 377 करोड़ रुपये इस वित्त वर्ष में दान किए हैं।
5. पांचवे नंबर पर हैं वेदांत के संस्थापक और अध्यक्ष अनिल अग्रवाल हैं। अग्रवाल सितंबर 2014 से अपने परोपकारी प्रभाव को बढ़ा रहे हैं, जब उन्होंने अपनी संपत्ति का 75% दान में दिया था। जिन्होंने वित्त वर्ष 2020-21 में 215 करोड़ दान किए हैं।
6.छठे नंबर पर हैं पिरामल इंटरप्राइजेज के अजय पिरामल। जिन्होंने कोविड-19 महामारी के भारत में प्रवेश करने के बाद पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ देने का वादा किया था। अजय पिरामल ने इस वित्त वर्ष 2020-21 में 1976 करोड़ दान किए हैं।
7. इंफोसिस के सह-संस्थापक और अध्यक्ष नंदन नीलेकणी एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलैंथ्रोपी लिस्ट 2021 में सातवें स्थान पर हैं। जिन्होंने इस वित्त वर्ष में 159 करोड़ रुपये दान किए हैं।
8. हिंदुजा बंधु, श्रीचंद हिंदू और गोपीचंद हिंदुजा चैरिटी की सूची में आठवें स्थान पर हैं। जिन्होंने इस वित्त वर्ष में 133 करोड़ रुपये दान किए हैं। 1968 में स्थापित हिंदुजा फाउंडेशन जल प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, ग्रामीण विकास, साथ ही कला और संस्कृति पर केंद्रित है।
9. देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति और अडाणी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडाणी सूची में आठवें नंबर पर हैं। आपदा राहत के लिए इन्होंने 130 करोड़ रुपये दान किए हैं।
10. टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स के सुधीर मेहता और समीर मेहता एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलैंथ्रोपी लिस्ट में दसवें स्थान पर हैं। इन्होंने इस वित्त वर्ष में 82 करोड़ रुपये दान किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications