Happy Teddy Day 2022: हर रंग के टेडी बियर का होता है अलग महत्व, देने से पहले जान लें ये बात
Happy Teddy Day 2022: हर रंग के टेडी बियर का होता है अलग महत्व, देने से पहले जान लें ये बात
नई दिल्ली, 10 फरवरी: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। फरवरी, जो साल का सबसे रोमांटिक महीना है, प्यार, रोमांस, दोस्ती, वादों और गिफ्टस के इस खास हफ्ते का इतंजार हर कपल को होता है। यह हफ्ता पूरी दुनिया में बहुत प्यार, धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाता है। यह वह समय है जब लोग अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं जिससे वे प्यार करते हैं, प्रेमी एकजुट होते हैं और साथ रहने का वादा करते हैं। 10 फरवरी को आज टेडी डे है। जब लोग अपने प्यार करने वालों को टेडी बियर का गिफ्ट्स देते हैं। लेकिन अपने डियरवन को टेडी बियर देने से पहले एक बात आप जान लें कि हर रंग के , टेडी बियर का मतलब होता। टेडी का हर कलर अलग-अलग बातों का संकेत है। आइए जानें किस रंग के टेडी का क्या मतलब है।
Recommended Video

-लाल रंग के टेडी बियर उसके लिए होता है, जिससे आप प्यार करते हैं। लाल रंग आपके प्यार और जुनून को दिखाता है। अगर आप किसी ऐसे शख्स के साथ हैं, जिससे आप प्यार करते हैं और हमेशा साथ रहना चाहते हैं तो आप उन्हें लाल रंग की टेडी बियर दे सकते हैं।
- पिंक टेडी बियर यह कहने का एक शानदार तरीका है कि आपने अपनी दोस्ती को प्यार में और फिर रिश्ते में बदलने के लिए तैयार हैं। यदी आप किसी की तारीफ करना चाहते हैं , तो उन्हें गुलाबी रंग का टेडी बियर गिफ्ट में दें।
-नीला रंग प्रतिबद्धता और वादों का रंग है। यदि आप अपने प्रियजन को यह बताना चाहते हैं कि आप अपने दिल से रिश्ते के लिए प्रतिबद्ध हैं और आप उनको ब्लू रंग का टेडी दे सकते हैं।
- हरे रंग का टेडी बियर का मतलब है कि आप अपने लव वन्स का जिंदगी भर इतंजार करने के लिए तैयार हैं।
-ऑरेंज (नारंगी) रंग का टेडी बियर खुशी, आशा और प्रकाश का प्रतीक है। इसे अपने प्रियजन को उपहार में दें और उन्हें बताएं कि वे आपके जीवन में कितनी खुशियां लेकर आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications