'दुनिया साथ दे ना दे, पर मां का प्यार कभी कम नहीं होता...', इन संदेशों के जरिए मां को कहें- Happy Mothers Day

'दुनिया साथ दे ना दे, पर मां का प्यार कभी कम नहीं होता...', इन संदेशों के जरिए मां को कहें- Happy Mothers Day

नई दिल्ली, 06 मई: मदर्स डे सभी माताओं और बच्चों के लिए खास होता है। ये दिन मां और बच्चों के मजबूत रिश्ते का जश्न मनाने का होता है। यह अपने बच्चों की सफलता में हर मां के निर्विवाद और निस्वार्थ योगदान को स्वीकार करने का दिन है। मदर्स डे सभी मां को धन्यवाद देने का भी दिन है। मदर्स डे दुनिया भर के कई देशों में मनाया जाता है। हालांकि, यह सभी देशों में एक ही दिन नहीं मनाया जाता है। कई देशों में, यह मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। भारत में भी मदर्स डे मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। भारत में इस साल 8 मई को मदर्स डे है।

mothers day

इस मदर्स डे अपनी मां को इन संदेशों के जरिए दें बधाई

- उसके रहते जीवन में कोई गम नहीं होता, दुनिया साथ दे ना दे पर मां का प्यार कभी कम नहीं होता। हैप्पी मदर्स डे।

-मंजिल दूर और सफर बहुत है, छोटी सी जिंदगी की फिक्र बहुत है, मार डालती यह दुनिया कब की हमें लेकिन मां की दुआओं में असर बहुत है! हैप्पी मदर्स डे।

-पल्लू में कुछ पैसे बांधकर, आज भी मां रखती है, अपने बच्चो के लिए हाजिर, अपनी जहां रखती है मां। हैप्पी मदर्स डे।

-तेरे ही आंचल में निकला बचपन, तुझसे ही तो जुड़ी हर धड़कन, कहने को तो मां सब कहते पर मेरे लिए तू है तू भगवान, हैप्पी मदर्स डे।

-हर रिश्ते में मिलावट देखी, कच्चे रंगों की सजावट देखी, लेकिन सालों साल देखा है मां को, उसके चेहरे पर ना कभी थकावट देखी, ना ममता में कभी मिलावट देखी। हैप्पी मदर्स डे।

-सारे जहां में नहीं मिलता बेशुमार इतना, सुकून मिलता है मां के प्यार में जितना, बेहद मीठा कोमल होता है, मां के प्यार से ज्यादा कुछ नहीं अनमोल होता है। हैप्पी मदर्स डे।

-जब भी कोई खतरा मेरी जान पर आता है, मां का नाम ही जुंबा पर आता है, बिना कुछ कहे वो सब कुछ कह लेती है, हमारी खुशी के खातिर वह सब सह लेती है। हैप्पी मदर्स डे।

-कहां-कहां नहीं भटका मैं, सुख की चाह में, आखिर चैन मिला मुझे, मां की पनहा में...। हैप्पी मदर्स डे।

-रूह के रिश्तो की यह गहराइयां तो देखिए, चोट लगती है हमें और चिल्लाती है मां, हम खुशियों में मां को भले ही भूल जाएं, जब मुसीबत आ जाए तो याद आती है मां। हैप्पी मदर्स डे।

-ऊपर जिसका अंत नहीं, उसे आसमां कहते हैं, इस जहां में जिसका अंत नहीं उसे मां कहते हैं, हैप्पी मदर्स डे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+