Fact Check: MSME उद्यम के लिए रजिस्ट्रेशन के दावे का क्या है सच? जानें PIB का फैक्ट चेक

एक वेबसाइट 'http://eudyogaadhaar.org' द्वारा मिनिस्ट्री ऑफ माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज (Ministry of Micro Small and Medium Enterprises) उद्यम के लिए पंजीकरण करवाने का दावा किया जा रहा है।

MSME उद्यम के लिए रजिस्ट्रेशन के दावे का क्या है सच?

Fact Check: सोशल मीडिया पर कोई भी खबर बहुत तेजी से वायरल हो जाती है। इस बीच ये पता लगाना बेहद जरूरी होता है कि इस खबर की सच्चाई क्या है। खबरों की पुष्टि होना बेहद जरूरी हो जाती है। नहीं तो कभी-कभी ऐसी स्थिति आ जाती है कि अफवाहें भी बहुत तेजी से फैल जाती हैं। जिससे लोगों के पास गलत जानकारी चली जाती है और उसे सत्य मान लेते हैं। खबरों की अफवाहों के बीच एक ऐसा ही मामला काफी वायरल हो रहा है। जिसे प्रेस इनफोर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने फैक्ट चेक किया है। पीआईबी के फैक्ट चेक में पता चला है कि यह खबर पूरी तरह से फर्जी है।

एक वेबसाइट 'http://eudyogaadhaar.org' द्वारा मिनिस्ट्री ऑफ माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज (Ministry of Micro Small and Medium Enterprises) उद्यम के लिए पंजीकरण करवाने का दावा किया जा रहा है। साथ ही प्रमाण पत्र प्रिंट करने के लिए 2700 रुपये की मांग की जा रही है। खबर काफी वायरल होने के बाद पीआईबी ने फैक्ट चेक किया है।

उन्होंने कहा कि यह वेबसाइट पूरी तरह से फर्जी है। सरकार की तरफ से ऐसी कोई वेबसाइट नहीं बनाई गई है। Ministry of Micro Small and Medium Enterprises उद्यम के लिए पंजीकरण करवाने का दावा किया जा रहा है। यह वेबसाइट 'http://eudyogaadhaar.org' पूरी तरह से फर्जी है। उन्होंने कहा कि MSME उद्यम पंजीकरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://udyamregistration.gov.in है। जबकि ये वेबसाइट 'http://eudyogaadhaar.org' पूरी तरह से फेक है।

यह भी पढ़ें- ICAI CA Foundation Result 2022: जल्द जारी होने वाला है CA फाउंडेशन दिसंबर का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Fact Check

दावा

false

नतीजा

false

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+