Fact check: कोरोना मरीज की हत्या का दावा करने वाले वीडियो की जानें सच्चाई, कर्नाटक पुलिस ने कराई पड़ताल

बेंगलुरु, अप्रैल 28। कोरोना संकट के बीच अब देश में इस वायरस से जान गंवाने वालों का आंकड़ा रोजाना बढ़ रहा है। अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के कारण लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं, लेकिन संकट की इस घड़ी में भी सोशल मीडिया पर फेक खबरों का बाजार चल रहा है। दरअसल, पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अस्पताल में भर्ती एक मरीज किसी दूसरे मरीज की हत्या करता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि अस्पताल के कर्मचारियों को पैसे देकर कोरोना के मरीजों को मरवाया जा रहा है। इस वीडियो को कर्नाटक का बताया जा रहा है। आपको बता दें कि इस वीडियो को एक कन्नड़ चैनल पर भी प्रसारित किया गया था।

Hospital

कर्नाटक पुलिस ने वीडियो की कराई पड़ताल

जब ये वीडियो पुलिस तक पहुंचा, तो कर्नाटक पुलिस ने इस वीडियो की पड़ताल कराई। जांच में पता चला है कि ये वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। कर्नाटक पुलिस ने बताया कि वीडियो दो क्लिपों का एक संयोजन था। वास्तव में यह वीडियो 19 मई 2020 के बांग्लादेश की एक घटना से संबंधित है, जिसे यूट्यूब पर शेयर किया गया था, जबकि दूसरा वीडियो पटियाला के एक निजी अस्पताल के एक स्टाफ का है जो डिप्रेशन के मरीज के साथ मारपीट कर रहा था। हालांकि पटियाला पुलिस ने बाद में इस घटना के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की थी।

कर्नाटक पुलिस ने बताया है कि इन दोनों वीडियो को जोड़कर ये फेक वीडियो तैयार किया गया है। पुलिस ने कहा है कि इस वीडियो की उत्पत्ति Mahanayaka_kannada नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से हुई थी। पुलिस ने अपनी फैक्ट चेक वेबसाइट पर कहा कि इस वीडियो को पहले ही हटा दिया गया है और अकाउंट एडमिन ने पहले ही माफी मांग ली है।

Fact Check

दावा

Covid patient killed in hospital

नतीजा

Video claim is Fake

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+