मोदी- शाह को चुनने से क्या पाकिस्तान हुआ तबाह? जानिए CM केजरीवाल को लेकर वायरल पोस्ट का सच

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के भाषण से जुड़ा एक दावा किया है।

CM Kejriwal on PM Modi Amit Shah

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) के भाषण का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो 2019 के आम चुनाव के दौरान कोलकाता में एक चुनावी रैली का है। दावा किया जा रहा है कि रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री व 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा था कि अगर नरेंद्र मोदी (PM Modi) और अमित शाह (Amit Shah) सत्ता में आए तो पाकिस्तान तबाह हो जाएगा, जिसे अब पाकिस्तान में हालिया आर्थिक संकट से जोड़कर देखा जा रहा है। आइए जानते हैं की वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा कितना सच है?

वीडियो को एक बीजेपी समर्थक रेणुका जैन ने शेयर किया है, जो 20 सेकंड का है। ट्वीट से साथ दावा किया गया कि 2019 के चुनावों से पहले कोलकाता में एक रैली में अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अगर मोदी जीते तो पाकिस्तान तबाह हो जाएगा। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, "केजरीवाल की भविष्य वाणी शत प्रतिशत सत्य हुई ! 2019 पार्लियामेंट चुनाव से पूर्व कोलकाता मे केजरीवाल - अगर मोदी जीत गया तो पाकिस्तान बरबाद हो जाएगा।" इसी वीडियो को बीजेपी दिल्ली के उपाध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने भी ट्वीट किया। इसके अलावा काशी वाला पंडित नाम के एक ट्वीटर अकाउंट से भी वीडियो क्लिप के साथ ऐसा ही दावा किया गया। ये वीडियो क्लिप लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

फैक्ट चेक
मूल रूप से ये वीडियो ईटीवी तेलंगाना के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। जिसमें 5 मिनट 40 सेकंड पर केजरीवाल कहते हैं, "जितना मैं इसके बारे में सोचता हूं, मेरा शरीर उतना ही कांपने लगता है। साथियों, अगर 2019 में दोबारा मोदी और अमित शाह आ गए तो यह देश नहीं बचेगा। वे इस देश को नष्ट कर देंगे, वे इस देश को टुकड़े-टुकड़े कर देंगे।"

डॉक्टर्ड क्लिप का फेक दावा
वीडियो की जांच करने पर पता चला कि मूल भाषण के वीडियो से छेड़छाड़ कर ये क्लिप बनाई गई है। वीडियो में दो बार पाकिस्तान का नाम आ रहा है। दोनों बार वीडियो में कट का पता चलता है। इससे स्पष्ट होता है कि सीएम केजरीवाल ने अपने संबोधन में एक बार भी पाकिस्तान (Pakistan) का नाम नहीं लिया।

Fact Check

दावा

वायरल वीडियो क्लिप को लेकर दावा किया जा रहा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने एक भाषण में दावा किया की मोदी- शाह के चुनने से पाकिस्तान तबाह हो जाएगा।

नतीजा

वायरल वीडियो क्लिप में किया गया दावा गलत है। मूल वीडियो से छेड़छाड़ कर ये क्लिप शेयर की गई है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+