बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रेश बताकर जो वीडियो हो रहा वायरल, जानें उसकी सच्चाई
बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रेश बताकर जो वीडियो हो रहा वायरल, जानें उसकी सच्चाई
नई दिल्ली, 08 दिसंबर। तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना के IAF Mi-17V5 हेलीकॉप्टर, क्रैश में देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत शहीद हो गए। इस हादसे में बिपिन रावत के अलावा उनकी पत्नी मधुलिका रावत की भी मौत हो गई। भारतीय वायुसेना ने अपने ट्विटर हैंडल पर बिपिन रावत समेत हेलिकॉटर पर सवार अन्य लोगों की मौत की पुष्टि की।वायुसेना ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं इस दुर्घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे बुधवार को जनरल रावत का हेलिकॉप्टर बताया जा रहा है। आइए जानते हैं आखिर इस वीडियो की सच्चाई क्या है ?

ये वीडियो हो रहा वायरल, जानें उसकी सच्चाई
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उममें आग की लपटे लगी दिख रही है। उसमें कई सवार एक के बाद गिरते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर दावा किया कि यह हाल की दुर्घटना का है। ट्विटर यूजर @_SirDonBradman_ ने इस वीडियो को पोस्ट किया और लिखा, "तमिलनाडु वीडियो में बिपिन रावत हेलीकॉप्टर क्रैश। इस वीडियो को करीब एक लाख बार देखा जा चुका है। ट्विटर यूजर @MarwadiClub ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया।
#bipinrawat #IndianArmy #IndianAirForce #HelicopterCrash #TamilNadu
— Sir Don Bradman (@_SirDonBradman_) December 8, 2021
Bipin Rawat Helicopter Crashed In Tamil Nadu Video. pic.twitter.com/qigqKMhtgl
एक साल पुराना है ये वीडियो
इसे फेसबुक पेज टाइम्स मीडिया 24 और असम 123 न्यूज ने भी शेयर किया था। दोनों पेज के दो लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। लेकिन इस वीडियो की सच्चई ये है कि ये वीडियो 2020 का है। द हिंदू ने बताया कि सुलूर एयरबेस से उड़ान भरने वाला IAF हेलीकॉप्टर वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज की ओर जा रहा था। इस हेलीकॉप्टर में जमीन से ऊपर उड़ते ही आग लग गई और खोज और बचाव के प्रयास तुरंत शुरू किए गए। इस प्रकार वायरल वीडियो वर्तमान में हुई घटना से संबंधित नहीं है।
#BREAKING: #Turkish Army targeted a Mi-17 utility helicopter of #Syria Arab Air Force over Al-Nayrab, #Idlib an hour ago. It can be seen crashing. #AlQaeda affiliated militias of #Turkey claim that they did it, but it was beyond range of their MANPADS! pic.twitter.com/kaZfTcoaN6
— Babak Taghvaee - Μπάπακ Τακβαίε - بابک تقوایی (@BabakTaghvaee) February 11, 2020
रिवर्स इमेज सर्च में सामने आई ये सच्चाई
ऑल्ट न्यूज़ ने रिवर्स इमेज सर्च किया और पाया कि वीडियो फरवरी 2020 का है। इसे एथेंस के पत्रकार बाबाक तघवी ने पोस्ट किया था। उनके ट्वीट के अनुसार, वीडियो में सीरियाई अरब वायु सेना के एमआई-17 को तुर्की सेना द्वारा अल-नायरब के सीरियाई शहर के पास मार गिराया गिराने का है। दूसरी न्यूज में ये दावा किया गया है सीरिया का एक पुराना वीडियो जिसमें एक हेलिकॉप्टर को दुर्घटनाग्रस्त होते दिखाया गया है, इस झूठे दावे के साथ साझा किया गया है कि यह भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर को दर्शाता है जो 8 दिसंबर को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
Recommended Video

Fact Check
दावा
Old video falsely shared as Gen Bipin Rawat’s chopper crash
नतीजा
fake












Click it and Unblock the Notifications