Fact Check: संसद में अपशब्द कहने के बाद TMC MP महुआ मोइत्रा ने की पुलिस से हाथापाई? जानें वायरल VIDEO का सच

संसद में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के अपशब्द वाले बयान के बाद अब सोशल मीडिया पर पुलिस से मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। ऐसे में जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई?

Mahua Moitra

TMC MP Mahua Moitra Fact Check: तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा लोकसभा में अपने हालिया बयान को लेकर जमकर विवादों में हैं। संसद में दिए बयान पर महुआ मोइत्रा बुरी तरह से फंसी हुई है। उन्होंने सदन में एक अन्य सांसद के लिए अपशब्द का प्रयोग किया था। वहीं अब सोशल मीडिया पर टीएमसी सांसद का एक महिला पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि यह घटना विवादित संसद के भाषण के बाद हुई है।

संसद के विवादित भाषण के बाद अब मारपीट का वीडियो वायरल?

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने हाल ही में 7 फरवरी को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने आपा खोते हुए अपशब्द का इस्तेमाल किया, जिसके लिए उनकी आलोचना हो रही है। हालांकि, मोइत्रा ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया है, जिसे अब रिकॉर्ड से हटा दिया गया है। इसके बाद अब मोइत्रा का एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ हाथापाई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे शेयर करने के साथ दावा किया जा रहा है कि यह घटना उनके विवादित बयान के बाद की। ऐसे में क्या इस वीडियो की सच्चाई जानिए...

Mahua Moitra fact check

जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई?

वीडियो की जब हमारी टीम ने पड़ताल की तो महुआ मोइत्रा का महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का यह वीडियो पांच साल पुराना निकला। खोजबीन के बाद 2 अगस्त 2018 का एएनआई न्यूज का एक ट्वीट मिला, जिसमें 11 सेकंड की क्लिप देखा जा सकती हैं। एएनआई ने घटना को लेकर बताय था कि असम के सिल्चर हवाई अड्डे पर महुआ मोइत्रा को रोकने की कोशिश करने वाली महिला कांस्टेबल के साथ महुआ मोइत्रा ने मारपीट की। जिसमें महिला कांस्टेबल को चोटें आई थी।

असम के एयरपोर्ट की है घटना

उस वक्त की एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक मोइत्रा टीएमसी के दो दिवसीय यात्रा पर भेजे गए आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थीं। वे वहां असम की स्थिति का आकलन करने और एनआरसी के अंतिम के खिलाफ अभियान में शामिल थी। प्रतिनिधिमंडल को 2 अगस्त, 2018 को हवाई अड्डे पर सुरक्षा बलों द्वारा रोक दिया गया था। जिसके बाद इस घटना में असम पुलिस की दो महिला कांस्टेबल कथित तौर पर घायल हो गईं थीं। ऐसे में साफ है कि वायरल वीडियो 5 साल पुराना है, जिसे ताजा घटनाक्रम के साथ जोड़कर वायरल किया जा रहा है।

Fact Check

दावा

संसद में विवादित बयान के बाद टीएमसी सांसद का पुलिस से हाथापाई का वीडियो वायरल हो रहा है।

नतीजा

वायरल वीडियो 5 साल पुराना है, जिसके ताजा घटनाक्रम के बाद वायरल किया जा रहा है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+