Fact check: कोलकाता में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के बीच हुई हिंसक झड़प? जानें VIDEO का सच
नई दिल्ली, 23 अक्टूबर: सोशल मीडिया पर दो समूहों के बीच हिंसक झड़प का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे इस दावे के साथ वायरल किया जा रहा है कि यह कोलकाता के एक काली मंदिर का है। जहां मुस्लिम समुदाय के लोग पूजा का विरोध कर रहे हैं। लगभग 4 मिनट के इस वायरल वीडियो में पुरुषों के एक समूह 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगाते हुए सुना जा सकता है। यहीं इस वीडियो को कई अन्य दावों के साथ भी वायरल किया जा रहा है।

इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज वॉर रूम ने वीडियो को लेकर फैक्ट चेक किया है। फैक्ट चेक से पता चला है कि, वीडियो के साथ किया गया दावा भ्रामक है। यह छोटी क्लिप बांग्लादेश के फेनी जिले में हाल ही में हुई सांप्रदायिक झड़प की है। जांच के दौरान ऐसा कोई विश्वसनीय स्रोत नहीं मिला जिससे ये प्रमाणित हो सके कि यह वीडियो कोलकाता का है। यहीं नहीं वीडियो में एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वीडियो फेनी की 'बोरो मस्जिद' के सामने हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच झड़प का है।
जब हमने इस घटना से जुड़े अन्य वीडियो की सर्च किया तो हमें सोशल मीडिया फेनी में हुई सांप्रदायिक झड़प के कई वीडियो मिले। हमने इन वीडियो की वायरल हो रहे वीडियो से तुलना की तो कई समानताएं देखने को मिली। इनमें से एक वीडियो में हम भीड़ के बीच बांग्लादेश पुलिस की वर्दी पहने दिख रहे कर्मियों को भी देख सकते हैं। जिनकी वर्दी बांग्लादेश की पुलिस से मिल रही थी।
इंडिया टुडे ने इस वीडियो की पुष्टि के लिए बांग्लादेश के लोकल रिपोर्टर से संपर्क किया। रिपोर्टर ने पुष्टि की कि वीडियो वास्तव में फेनी का है और यह झड़प विजय दशमी के दो दिन बाद बोरो मस्जिद और बोरो मंदिर के सामने हुई थी। फिर, हमने गूगल मैप्स पर सर्च किया और पाया कि वायरल वीडियो में दिख रही मस्जिद जैसी संरचना फेनी में ग्रैंड ट्रंक रोड पर स्थित बोरो जामे मस्जिद है।
कई मीडिया आउटलेट्स द्वारा भी इस घटना की सूचना दी गई थी। रिपोर्टों के अनुसार, 16 अक्टूबर को फेनी में ग्रैंड ट्रंक रोड के पास स्थानीय लोगों, अवामी लीग के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़पें हुईं, जिसमें लगभग 40 लोग घायल हो गए। बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडालों पर हुए हालिया हमलों के विरोध में जीटी रोड पर स्थित काली मंदिर के सामने एक पूजा समिति केंद्रीय पूजा उदयन परिषद के लोग इकट्ठा हुए, तो पास की बोरो मस्जिद के लोगों ने कथित तौर पर हिंदू भक्तों पर ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं।

Fact Check
दावा
यह कोलकाता के एक काली मंदिर का है। जहां मुस्लिम समुदाय के लोग पूजा का विरोध कर रहे हैं।
नतीजा
फैक्ट चेक से पता चला है कि, वीडियो के साथ किया गया दावा भ्रामक है। यह छोटी क्लिप बांग्लादेश के फेनी जिले में हाल ही में हुई सांप्रदायिक झड़प की है।
Rating
-
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications