Fact Check: क्या तुर्की में भूकंप से पहले टकराया था आग का गोला, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
तुर्की के भूकंप से जुड़ा एक फेक वीडियो वायरल हो रहा, जिसकी सच्चाई जाने बिना लोग उसे शेयर कर रहे।

तुर्की में इस महीने की शुरुआत में एक बड़ा भूकंप आया, जिससे वहां के कई शहर बुरी तरह प्रभावित हुए। इस घटना में 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई, जबकि हजारों लोग अभी भी लापता हैं। पूरी दुनिया ने तुर्की की मदद की, लेकिन कुछ लोग इस भूकंप के पीछे 'षडयंत्र की थ्योरी'ले आए और सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के दावे करने लगे। इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ, लेकिन उसकी सच्चाई कुछ और ही निकली।
कुछ लोगों का दावा है कि आसमान में कोई रहस्यमयी घटना घटी थी, जिसके बाद ही तुर्की में भूकंप आया। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आसमान में तेज रोशनी दिखाई दे रही, जो अंत में जमीन से आकर टकराती है। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि "रहस्यमय आग का गोला जो तुर्की में भूकंप से ठीक पहले गिरा"। लोग भी इस वीडियो को सच मानने लगे और इसको जमकर शेयर किया।

वैसे जब हमारी टीम ने इस वीडियो की जांच की तो सच्चाई कुछ और ही निकली। तुर्की के भूकंप के पीछे कोई साजिश नहीं थी। जांच में पता चला कि ये एक प्राकृतिक घटना है। जहां तक वायरल वीडियो की बात है, तो उसका तुर्की के भूकंप से कोई लेना-देना नहीं है। ये एक एस्टेरॉयड का वीडियो है, जो 13 फरवरी पश्चिमी यूरोप के आसमान में देखा गया था। इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। कुछ लोगों ने इसी वीडियो को तुर्की से जोड़कर फर्जी दावे के साथ वायरल कर दिया।
एस्टेरॉयड का वायुमंडल में दाखिल होना सामान्य घटना
आपको बता दें कि अंतरिक्ष में अनगिनत एस्टेरॉयड घूमते रहते हैं। उसमें से कई पृथ्वी के करीब आ जाते हैं। जब भी कोई एस्टेरॉयड पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करता है, तो वो वायुमंडल की वजह से वो जल जाता है। वैसे ज्यादा एस्टेरॉयड नुकसान नहीं पहुंचाते, लेकिन बड़े आकार के एस्टेरॉयड से हमेशा पृथ्वी को खतरा रहा है।

Fact Check
दावा
तुर्की में भूकंप से पहले टकराया था आग का गोला
नतीजा
वीडियो में दिख रही चीज एस्टेरॉयड है, जो यूरोप में गिरी। तुर्की से उसका कोई लेना-देना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications