Fact Check: ये बंदूकधारी नहीं है अफगानिस्तान के केंद्रीय बैंक का नया प्रमुख हाजी मोहम्मद इदरीश, जानिए सच्चाई

नई दिल्ली, सितंबर 13। अफगानिस्तान में तालिबान की नई अंतरिम सरकार का गठन हो चुका है। कई कट्टरपंथी और वैश्विक आतंकियों को इस सरकार में शामिल किया गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो जबरदस्त वायरल हो रही है, जिसमें एक तालिबानी लड़ाके को लैपटॉप और बंदूक लिए ऑफिस चेयर पर बैठे हुए दिखाया गया है और दावा किया गया है कि ये शख्स अफगानिस्तान के केंद्रीय बैंक 'दा अफगानिस्तान बैंक' (DAB) का नया प्रमुख हाजी मोहम्मद इदरिस है, लेकिन सोशल मीडिया पर किया जा रहा ये दावा एकदम फर्जी है, क्योंकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस फोटो का वायरल टेस्ट किया गया तो ये दावा एकदम फर्जी निकला है।

taibani

वायरल फोटो हाजी मोहम्मद इदरिस की नहीं है

आपको बता दें कि इस वायरल फोटो को सबसे पहले अफगानिस्तान के पत्रकार जमील फारूखी ने शेयर किया था और उन्होंने ही अपने ट्वीट के जरिए ये दावा किया था कि ये बंदूकधारी तालिबानी अफगानिस्तान के केंद्रीय बैंक का नया प्रमुख है। मीडिया पोर्टल बूम ने इस वायरल पोस्ट का टेस्ट किया तो पता चला कि फोटो में जो शख्स दिखाया गया है वो हाजी मोहम्मद इदरिस नहीं है। बूम ने वायरल फोटो को अफगानिस्तान के सेंट्रल बैंक द्वारा पोस्ट की गई हाजी मोहम्मद इदरीश उर्फ मौलवी अब्दुल काहिर की फोटो से मैच किया तो पता चला कि दोनों फोटोज मेल नहीं खाती। दोनों अलग-अलग शख्स हैं।

talibani

फोटो में दाएं हाथ पर दिख रहा शख्स हाजी मोहम्मद इदरीश है

वायरल फोटो और असली फोटो में दोनों शख्श अलग-अलग

एक अफगान फत्रकार ने भी इसकी पुष्टि की है कि बंदूक के साथ जिस शख्स को दिखाया गया है वो इदरीश नहीं बल्कि एक आम तालिबानी है। भारत में कई मीडिया संस्थानों ने इस वायरल फोटो में दिख रहे शख्स को पहले हाजी मोहम्मद इदरीश ही बताया था। आप दोनों फोटोज में देख सकते हो कि वायरल तस्वीर और असली तस्वीर वाले दोनों शख्स एकदम अलग-अलग हैं। ये सही है कि तालिबान ने हाजी मोहम्मद इदरीश को डीएबी का नया प्रमुख नियुक्त किया है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने पिछले महीने इदरिस को डीएबी का मुखिया बनाए जाने की घोषणा की थी।

Fact Check

दावा

virat post is fake

नतीजा

virat post is fake

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+