Elvish Yadav को लताड़ना क्या सच में सलमान को पड़ा भारी? जानिए 3 मिलियन फॉलोअर्स के कम होने का सच

Salman Khan Insta Followers Fact Check: हर बार की तरह बिग बॉस चर्चाओं में है, हालांकि 'बेजान' पड़े बिग बॉस में फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव ने आकर जान फूंक दी। इतना ही नहीं एल्विश घर में सबसे दमदार कंटेस्टेंट बनकर भी उभर हैं।

इस बीच हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में शो के होस्ट सलमान खान एल्विश को जमकर डांटते नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर एल्विश के फैंस का सुपरस्टार को लेकर गुस्सा फूट पड़ा। एल्विश के फैंस सलमान खान को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि एल्विश को डांटने के बाद सलमान खान के फॉलोअर्स घट गए।

Salman Khan Insta Followers

क्या सलमान के फॉलोअर्स घटे?

सलमान खान के इंस्टाग्राम प्रोफाइल की दो फोटो के साथ एक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस ओटीटी पर एल्विश यादव के साथ उनके टकराव से पहले कथित तौर पर इंस्टा पर उनके 66.8 मिलियन फॉलोअर्स की एक बड़ी फैन फॉलोइंग थी, लेकिन एपिसोड के बाद उनके फॉलोअर्स घटकर 63.7 मिलियन हो गए हैं।

क्या है वायरल पोस्टर की हकीकत?

लेकिन जब इस दावे की पड़ताल की तो वायरल दावे की सच्चाई सामने आ गई। सोशल मीडिया एनालिटिक्स वेबसाइट सोशल ब्लेड के आंकड़ों के अनुसार सलमान खान की इंस्टा फॉलोइंग कभी भी 66 मिलियन से ज्यादा नहीं हुई। पिछले कुछ दिनों से उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है और औसतन 20 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स जुड़ रहे हैं।

झूठा निकला सोशल मीडिया पोस्ट

जिससे साफ पता चलता है कि सलमान खान ने वीकेंड के बाद तीन मिलियन फॉलोअर्स नहीं खोए, जैसा कि दावा किया गया था। जांच में पता लगा कि 29 जुलाई को एपिसोड टेलिकास्ट होने के बाद एक्टर को वास्तव में वीकेंड में 40,000 से ज्यादा फॉलोअर्स मिले हैं। जबकि 31 जुलाई को उनके केवल 829 फॉलोअर्स कम हुए।

ऐसे में डेटा में तीन मिलियन फॉलोअर्स की गिरावट नहीं दिखाई गई है जैसा कि दावा किया जा रहा है। जिससे पता चला कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा पूरी तरह से भ्रामक है।

Fact Check

दावा

दावा किया जा रहा है कि एल्विश को डांटने के बाद सलमान खान के फॉलोवर्स घट गए हैं।

नतीजा

वायरल पोस्ट में किया जा रहा दावा पूरी तरह से फेक हैं।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+