Fact-Check: पीएम मोदी की ओवैसी के साथ वाली फोटो की हकीकत, क्या सच में हुई मीटिंग? जानिए
Fact- Check: तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ व हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की तस्वीर शेयर की गई है। जिसमें दोनों नेता बातचीत करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में पीएम मोदी और ओवैसी के अलावा एक और शख्स वहां मौजूद है। वायरल तस्वीर को इस दावे के साथ शेयर किया गया कि तमाम वैचारिक मतभेद के बावजूद पीएम मोदी हैदराबाद सांसद ओवैसी से मिलते हैं।
पीएम मोदी और ओवैसी के एससाथ मिलने की दावे के साथ शेयर की तस्वीर की जांच की गई तो पता चला है कि ये एक एटिडेट तस्वीर है। यानी वायरल तस्वीर मूल तस्वीर से छेड़छाड़ कर बनाई गई है। असल तस्वीर में ओवैसी औरंगाबाद से सांसद इम्तियाज जलील के घर पर उनसे मुलाकात कर रहे हैं। ये ओवैसी- इम्तियाज की ये मुलाकात 2022 में हुई थी।

वायरल तस्वीर में इम्तियाज की तस्वीर की जगह पीएम मोदी की तस्वीर एडिट कर लगाई गई। ऐसे में तस्वीर को लेकर पीएम मोदी और ओवैसी को लेकर किया गया दावा पूरी तरह फर्जी है।
प्रधानमंत्री से कॉपी की गई पीएम की तस्वीर
एआईएमआईएम चीफ के साथ पीएम की जो तस्वीर मूल तस्वीर से रिप्लेस की गई वो एक विदेशी राजनेता से मुलाकात के दौरान ली गई थी। पड़ताल में पता चला है कि पीएम मोदी ने कनाडाई विपक्ष की कंजरवेटिव पार्टी के नेता एंड्रयू शीर से मुलाकात की थी। ये भेंट 2018 में हुई थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई अहम चर्चा की। दोनों के बीच मुलाकात भारत और ब्रिटेन के संबंधों की मजबूती देने के लिए थी। इससे जुड़ी पूरी जानकारी https://pib.gov.in/Pressreleaseshare.aspx?PRID=1549062 पर भी देखी सकती है। पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीर एंड्रयू शीर ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट पर भी शेयर की थी।
पड़ताल से साफ हो गया कि वायरल तस्वीर में पीएम मोदी या फिर ओवैसी की जो फोटो है, वो दोनों के मुलाकात की नहीं है। जबकि ये दोनों नेताओं की तस्वीरें अलग- अलग नेताओं से मुलाकात के दौरान की हैं, जिसमें जिसमें दोनों नेता एकसाथ शामिल नहीं थे। ऐसे में वायरल तस्वीर को लेकर किया गया दावा पूरी तरह फर्जी है।

Fact Check
दावा
वायरल तस्वीर को इस दावे के साथ शेयर किया गया कि तमाम वैचारिक मतभेद के बावजूद पीएम मोदी हैदराबाद सांसद ओवैसी से मिलते हैं।
नतीजा
पड़ताल से साफ हो गया कि वायरल तस्वीर में पीएम मोदी या फिर ओवैसी की जो फोटो है, वो दोनों के मुलाकात की नहीं है। जबकि ये दोनों नेताओं की तस्वीरें अलग- अलग नेताओं से मुलाकात के दौरान की हैं।












Click it and Unblock the Notifications