Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rahul Gandhi के 'हाइड्रोजन बम' में ब्लंडर! 22 बार वोट डालने वाली लड़की का नाम Matheus Ferroro नहीं, कौन है वो?

Rahul Gandhi Hydrogen Bomb Blunder: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर 'वोट चोरी' का बड़ा आरोप लगाकर राजनीतिक हंगामा मचा दिया। इस बार, राहुल गांधी डीप स्टेडी करके अपने 'हाइड्रोजन बम' (H-बॉम्ब) यानी 'H फाइल्स' प्रेजेंटेशन के साथ जनता के बीच मंच पर खड़े हुए। राहुल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 'वोट चोरी' का बड़ा आरोप लगाते हुए दांव चला।

दावा था कि 25 लाख फर्जी वोटरों में एक ब्राजीलियन मॉडल ने 22 नामों (सीमा, स्वीटी, सरस्वती आदि) से 10 बूथों पर वोट डाले। साथ ही प्रेजेंटेशन में 22 नामों पर दिखाई गई एक ही फोटो का नाम 'मैथ्यूस फेरोरो (Brazilian Model Matheus Ferroro)' बताया। लेकिन, यहीं बड़ी चूक वायरल हो गई। कांग्रेस ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) में भी दावे किए 'मैथ्यूस फेरोरो' नामक ब्राजीलियन मॉडल का मल्टीपल वोट ECI की बड़ी लापरवाही है। हालांकि, फैक्ट चेक में सामने आया कि प्रेजेंटेशन में दिखाई गई फोटो पर ब्राजीलियन मॉडल 'मैथ्यूस फेरोरो' के दावे गलत हैं। मामले के तूल पकड़ने पर खुद ब्राजीलियन मॉडल सामने आई और उसने अपनी पहचान बताई। आइए जानें पूरी सच्चाई, राहुल के दावों में गड़बड़ी की पूरी सच्चाई...

Rahul Gandhi Hydrogen Bomb Blunder

Rahul Gandhi's 'H-bomb': हरियाणा में 25 लाख फर्जी वोट का दावा

5 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 'H फाइल्स' पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन दिखाकर हरियाणा चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'हरियाणा में कुल 2 करोड़ वोटर हैं, लेकिन 25 लाख फेक वोटर जोड़े गए-यानी हर 8वां वोटर फर्जी। इससे कांग्रेस 22,000 वोटों से हारी।' एक उदाहरण में उन्होंने एक महिला की फोटो दिखाई, जो कथित तौर पर 22 बार अलग-अलग नामों से राय (सोनीपत) के 10 बूथों पर वोट डाली। राहुल ने इसे 'सेंट्रलाइज्ड ऑपरेशन' बताया और ECI पर सवाल उठाया- 'EC के पास डुप्लिकेट हटाने का सॉफ्टवेयर है, लेकिन वे BJP के इशारे पर निष्पक्ष चुनाव नहीं चाहते।' उन्होंने युवाओं से अपील की, 'तुम्हारा भविष्य छीना जा रहा है-जागो!'

प्रेजेंटेशन से पहले कांग्रेस ने X (ट्विटर) पर 'हाइड्रोजन बम लोडिंग' पोस्ट किया, जो वायरल हो गया। केरल कांग्रेस ने भी कहा, 'ब्राजीलियन नागरिक मैथियस फेरोरो ने स्वीटी से सरस्वती तक 22 नामों से वोट डाला-ECISVEEP को और सबूत चाहिए?' राहुल ने MP, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र चुनावों में भी गड़बड़ी का जिक्र किया।

Rahul Gandhi Matheus Ferroro Claim Fact Check: मॉडल नहीं तो कौन है 'मैथ्यूस फेरोरो'? राहुल के दावों में गड़बडी!

राहुल की प्रेजेंटेशन में दिखाई गई फोटो की जांच से सच्चाई सामने आई। यह ब्राजीलियन मॉडल की स्टॉक इमेज है, लेकिन 'मैथ्यूस फेरोरो' नाम का व्यक्ति कोई मॉडल नहीं-बल्कि ब्राजील के फेमस फोटोग्राफर हैं। उनकी प्रोफाइल Unsplash, Pexels, StockSnap.io और Flickr पर उपलब्ध है, जहां वे फैशन, ब्यूटी और पोर्ट्रेट फोटोज शेयर करते हैं। यह खास फोटो (कैनन EOS डिजिटल रेबेल XS से क्लिक) 2017 से रॉयल्टी-फ्री उपलब्ध है। यह फोटो यूट्यूब वीडियोज, ई-कॉमर्स प्रोडक्ट्स (जैसे लिपस्टिक ऐड्स) और LinkedIn प्रोफाइल्स (कैथलीन शुल्ट्ज, श्वेता बत्रा आदि) पर इस्तेमाल हो चुकी है। फोटो में मॉडल की पहचान अज्ञात है-कोई ब्राजीलियन मॉडल का नाम नहीं। राहुल ने इसे 'ब्राजीलियन मॉडल मैथ्यूस फेरोरो' कहा, जो गलती से फोटोग्राफर का नाम जोड़ दिया।

  • सच्चाई: फोटो फोटोग्राफर मैथ्यूस फेरोरो की है, मॉडल अज्ञात।
Rahul Gandhi Hydrogen Bomb Blunder

Who Is Rahul Gandhi Seema, Sweety?: ब्राजीलियन मॉडल लारिसा कौन?

rahul-gandhi-hydrogen-bomb-blunde

दरअसल, राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिस महिला का फोटो दिखाया वो ब्राजीलियन मॉडल लारिसा (Brazilian model Larissa)हैं। उनकी रिएक्शन स्टोरीलारिसा (पूर्ण नाम: लारिसा डी'सूजा, अनुमानित उम्र 35-40) ब्राजील की प्रोफेशनल मॉडल और इंफ्लुएंसर। सैलून बिजनेस भी चलाती हैं। उनकी पुरानी फोटो (18-20 साल की) स्टॉक इमेज साइट्स पर उपलब्ध - फोटोग्राफर मैथ्यूज फेरेरो ने क्लिक की।

राहुल की कॉन्फ्रेंस के बाद वायरल हुई, तो लारिसा ने इंस्टाग्राम लाइव में रिएक्ट किया-'दोस्तों, ये गॉसिप सुनो, हंसोगे! मेरी पुरानी फोटो यूज कर रहे - मैं तब छोटी थी, 18-20 की। भारत में चुनाव-वोटिंग के लिए! मुझे भारतीय दिखा रहे ठगने को। क्या पागलपन? हम किस दुनिया में?

लारिस ने बताया कि एक रिपोर्टर ने मुझे कॉल किया, वो इस पूरे मामले के बारे में बात करना चाहता था। सैलून जाने के बारे में, मेरे काम के बारे में। वो मुझसे इंटरव्यू के लिए बात करना चाहता था, लेकिन मैंने जवाब नहीं दिया। मैंने उन्हें कहा था कि मेरा नंबर किसी को मत देना। लेकिन उस आदमी ने मेरा इंस्टाग्राम ढूंढ लिया और वहीं से कॉल किया। अब एक और व्यक्ति, जिसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है, मेरे शहर के दूसरे हिस्से में रहने वाला एक दोस्त उसने मुझे एक फोटो भेजी। मैं वो फोटो अब आपको दिखाने वाली हूं। ये देखो... आपको यकीन नहीं होगा!'

Bihar Election 2025 पर राजनीतिक दांव! 'H-बॉम्ब' का टारगेट, EC पर हमला

राहुल गांधी का 'हाइड्रोजन बम' बिहार चुनाव के पहले चरण (6 नवंबर) से ठीक पहले आया, जहां महागठबंधन (RJD-कांग्रेस) NDA को कड़ी टक्कर दे रहा है। राहुल का दावा हरियाणा हार (2024) को 'चोरी' बताकर युवा-महिला वोटरों को लामबंद करने का प्रयास है। उन्होंने कहा, 'EC BJP का एक्सटेंशन है-223 वोट एक फोटो पर, 1.24 लाख फेक फोटोज।' लेकिन नाम की गड़बड़ी से कांग्रेस की विश्वसनीयता पर सवाल उठे हैं।

Rahul Gandhi Hydrogen Bomb Blunder

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स? स्टॉक फोटोज का दुरुपयोग संभव, लेकिन प्रूफ की जरूरत

डिजिटल फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्टॉक इमेजेस (जैसे Unsplash) आसानी से फर्जी IDs में यूज हो सकती हैं, लेकिन राहुल के दावे में 25 लाख फेक वोटरों का डेटा वेरिफाई नहीं। राहुल का 'H-बॉम्ब' फट गया, लेकिन नाम की चूक ने इसे कमजोर कर दिया। बिहार वोटर्स, सतर्क रहें-फर्जी न्यूज से बचें। क्या यह कांग्रेस का ब्लंडर है या ECI की कमजोरी? कमेंट्स में बताएं!

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi PC: हरियाणा में हर 8वां वोटर फर्जी: राहुल का विस्फोटक दावा, 12.5% वोट चोरी से हारी कांग्रेस

Fact Check

दावा

राहुल गांधी ने 22 बार वोट डालने वाली लड़की का नाम Matheus Ferroro बताया।

नतीजा

राहुल के दावों में गड़बड़ी, लड़की का नाम बताया गलत। मैथ्यूस फेरोरो नाम की कोई ब्राजीलियन मॉडल नहीं। इस नाम का है, फोटो फोटोग्राफर।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+