Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rahul Gandhi PC: हरियाणा में हर 8वां वोटर फर्जी: राहुल का विस्फोटक दावा, 12.5% वोट चोरी से हारी कांग्रेस

Rahul Gandhi Press Conference Live: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज (5 नवंबर, 2025) अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय चुनावी प्रक्रिया पर 'हाइड्रोजन बम' गिरा दिया है। बिहार में मतदान से ठीक एक दिन पहले, राहुल गांधी ने 100% सबूत का दावा करते हुए, सीधे निर्वाचन आयोग पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा जैसे राज्यों में कांग्रेस की जीत को सुनियोजित 'वोट चोरी' के माध्यम से हार में बदला गया।

उन्होंने H फाइल्स नाम को लेकर कहा कि यह किसी एक विधानसभा क्षेत्र को लेकर नहीं है। राज्यों में वोट चोरी हो रही है। हरियाणा के चुनावी इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि पोस्टल बैलट और एक्चुअल वोट का मिजाज अलग रहा। पोस्टल बैलट में कांग्रेस को 76 और बीजेपी को 17 सीटें ही मिलती। हमेशा ऐसा होता रहा है कि पोस्टल बैलट और वास्तविक मत, दोनों का डायरेक्शन एक ही होता था।

rahul gandhi press conference

राहुल गांधी का 'वोट चोरी' पर बड़ा दावा
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'वोट चोरी' के आरोप को साबित करने के लिए एक चौंकाने वाली तस्वीर प्रस्तुत की। उन्होंने दावा किया कि वोटर लिस्ट में एक ही युवती की तस्वीर को अलग-अलग नामों से 22 बार इस्तेमाल किया गया है।

एक महिला दो पोलिंग बूथ में 223 बार दिखी- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आगे कहा कि, यह हरियाणा की एक पोलिंग लिस्ट है। यह दो पोलिंग बूथ की लिस्ट है। एक महिला दो पोलिंग बूथ में 223 बार दिखती है; वह जितनी बार चाहे उतनी बार वोट दे सकती है। चुनाव आयोग को हमें बताना होगा कि इस महिला ने कितनी बार वोट दिया।'

राहुल गांधी ने कहा कि, 'हम जो कर रहे हैं वह यह है कि हम भारत के लोगों को यह बिल्कुल साफ बता रहे हैं कि क्या हुआ है। हम भारत के लोगों को बता रहे हैं कि PM, HM कानूनी तौर पर सरकार में नहीं हैं, कि हरियाणा के CM कानूनी तौर पर सरकार में नहीं हैं, कि सरकार चुरा ली गई है।'

  • 22 वोट और ब्राजील कनेक्शन: राहुल गांधी ने कहा, 'इस युवती ने कहीं सीमा, तो कहीं सरस्वती नाम से 22 अलग-अलग जगहों पर वोट डाले। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह ब्राजीलियन महिला हरियाणा की वोटर लिस्ट में क्या कर रही थी?'
  • हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी: उन्होंने आरोप लगाया कि अकेले हरियाणा राज्य में 25 लाख वोट चोरी हुए हैं। हरियाणा की कुल मतदाता संख्या लगभग 2 करोड़ है, जिसका मतलब है कि हर आठ में से एक वोटर फेक था।
  • कैटेगरी वाइज आंकड़े: राहुल गांधी ने बताया कि हरियाणा में पांच कैटेगरी में यह 'वोट चोरी' की गई, जिसमें 5 लाख 21 हजार से ज्यादा डुप्लीकेट वोटर पाए गए।
  • हार का कारण: उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कांग्रेस की हार का कारण यह बड़े पैमाने पर हुई 'वोट चोरी' और फ़र्ज़ी मतदाता पंजीकरण है।
  • राहुल गांधी ने इस पूरी प्रक्रिया को 'लोकतंत्र की हत्या' करार देते हुए कहा कि उनके पास इस 'वोट चोरी' के 100% प्रमाण हैं।

युवाओं से सीधा संवाद: भविष्य पर खतरा
राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश के युवाओं और GenZ को संबोधित किया, और जोर दिया कि यह मामला उनके भविष्य से जुड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह निर्वाचन आयोग (EC) और भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन यह '100% सबूतों' पर आधारित है।

हरियाणा में कुल 12.5% वोट चोरी या हेरफेर
उन्होंने आगे बताया कि हरियाणा के कुल मतदाताओं में हर 8 में से 1 वोटर फ़र्ज़ी है, जिसका मतलब है कि कुल 12.5% वोट चोरी या हेरफेर किए गए हैं। इन गंभीर आरोपों के साथ, राहुल गांधी ने अपनी बात समाप्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की हार इन्हीं फ़र्ज़ी और डुप्लीकेट वोटों के कारण हुई।

चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने आगे बताया कि उनके पास डुप्लीकेट फ़ोटो हैं। उन्होंने कहा कि, हमारे पास एक बूथ में 223 फ़ोटो हैं। वही फ़ोटो बार-बार दिख रही है। हमारे पास एक सज्जन हैं जो 14 बार वोट दे रहे हैं- बूथ 508, बूथ 431 में। हमारे पास एक और आदमी है, रुद्राभिषेक जैन - वह बूथ नंबर 130, बूथ 131 में वोट दे रहा है। उसका भाई भी वोट दे रहा है; उनके पास 18 वोट हैं। EC एक सेकंड में डुप्लीकेट हटा सकता है। इसके लिए AI की भी ज़रूरत न>हीं है। लेकिन वे ऐसा नहीं करते क्योंकि वे BJP की मदद कर रहे हैं।'

राहुल गांधी ने कहा कि, 'EC डुप्लीकेट क्यों नहीं हटा रहा है? क्योंकि अगर वे डुप्लीकेट हटा देंगे, तो निष्पक्ष चुनाव होंगे। अगर वे यह पक्का कर दें कि एक एंट्री, एक तस्वीर हो, तो निष्पक्ष चुनाव होगा। और EC निष्पक्ष चुनाव नहीं चाहता।'

राहुल गांधी ने कहा कि, 'हजारों बीजेपी वोटर, बीजेपी नेता उत्तर प्रदेश और हरियाणा में वोट डाल रहे हैं। यह दलचंद हैं, बीजेपी के सरपंच, जो मंत्री लक्ष्मी नारायण के साथ बैठे हैं। यह उनका यूपी का वोटर ID है, और यह उनका हरियाणा का वोटर ID है। इसी आदमी का बेटा यशवीर, हरियाणा और यूपी दोनों जगह बीजेपी को वोट देता है...तो, आपके पास एक बीजेपी नेता है जो यूपी और हरियाणा दोनों जगह वोट डाल रहा है।'

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में 'वोट चोरी' का मामला
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने 'वोट चोरी' के आरोपों पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि अगर वोटर लिस्ट ही खराब हो और वह आखिरी समय में दी जाए, तो बिहार जैसे चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देने का कोई फायदा नहीं होगा; क्योंकि 'अगर वोटर लिस्ट खराब है और EC चुनावों को खत्म करने के लिए वोटर लिस्ट का इस्तेमाल कर रहा है, तो ट्रेनिंग से कुछ नहीं होगा।'

उन्होंने इन आरोपों को सार्वजनिक और पारदर्शी बताया, जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस इन सबूतों को किसी बंद कमरे में नहीं, बल्कि भारतीय मीडिया के सामने पेश कर रही है। राहुल गांधी ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि यह मामला अब केवल राजनीतिक नहीं रहा, क्योंकि 'सुप्रीम कोर्ट देख रहा है' और कोर्ट ने महादेवपुरा, आलैंड और अब हरियाणा प्रेजेंटेशन जैसे विभिन्न सबूतों को देखा है। उन्होंने विश्वसनीयता का दावा करते हुए कहा कि यह सब 'उनका डेटा है, यह हमारा डेटा नहीं है।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+