fact check: हार्दिक पटेल के वीडियो को प्रियंका गांधी ने किया था रीट्वीट, PIB ने बताया भ्रामक

नई दिल्ली। Priyanka Gandhi Tweet: केंद्र सरकार की सूचना प्रसार एजेंसी, प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चैक बिंग ने हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi)द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर एक स्पष्टीकरण जारी किया है। PIB Fact Check ने प्रियंका गांधी की पोस्ट का एक स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कहा कि यह एक झूठा दावा है। जिसमें आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने ट्रेन को एक निजी कंपनी के हाथों में सौंप दिया है।

Recommended Video

    Priyanka Gandhi की Facebook Post को सरकार ने बताया 'भ्रामक' | वनइंडिया हिंदी
     Priyanka Gandhi Shares Video on Indian Railways Trains, PIB Fact Check Terms It Misleading Claim

    दरअसल एक वीडियो गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने भी ट्वीट करके बिना नाम लिए मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि भारतीय रेल पर अदानी के फ़्रेश आटे का विज्ञापन देखने लायक़ हैं। अब तो दावे के साथ कह सकते है की किसानों की लड़ाई सत्य के मार्ग पर हैं। इस ट्वीट को प्रियंका गांधी ने रीट्वीट भी किया है। इसके अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा ने दो दिन पहले फेसबुक पर भी यही वीडियो डाला था।

    प्रियंका ने फेसबुक पोस्ट में लिखा था जिस भारतीय रेलवे को देश के करोड़ों लोगों ने अपनी मेहनत से बनाया बीजेपी सरकार ने उस पर अपने अरबपति मित्र अडानी का ठप्पा लगवा दिया। कल को धीरे - धीरे रेलवे का एक बड़ा हिस्सा मोदी जी के अरबपति मित्रों को चला जाएगा। देश के किसान खेती - किसानी को भी आज मोदी जी के अरबपति मित्रों के हाथ में जाने से रोकने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

    अब पीआईबी की ओर से प्रियंका गांधी के फेसबुक पोस्ट का नाम लिए बिना अपने ट्वीटर अकाउंट के जरिए इसका खंडन किया। पीआईपी ने ट्वीट में लिखा कि, दावा: #फेसबुक पर एक वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि सरकार ने भारतीय रेल पर एक निजी कंपनी का ठप्पा लगवा दिया है। #PIBFactCheck: यह दावा भ्रामक है। यह केवल एक वाणिज्यिक विज्ञापन है जिसका उद्देश्य केवल 'गैर किराया राजस्व' को बेहतर बनाना है।

    Fact Check

    दावा

    फेसबुक पर एक वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि सरकार ने भारतीय रेल पर एक निजी कंपनी का ठप्पा लगवा दिया है।

    नतीजा

    यह दावा भ्रामक है। यह केवल एक वाणिज्यिक विज्ञापन है जिसका उद्देश्य केवल 'गैर किराया राजस्व' को बेहतर बनाना है।

    Rating

    Misleading
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+