Fact Check: क्या सच में भारत में कोरोना की भयानक स्थिति को लेकर WHO ने जारी की है चेतावनी, जानें सच्चाई
नई दिल्ली, मई 08 : कोरोना की दूसरी लहर पूरे देश में बेलगाम हो रही है। हालत यह है कि रोजाना 4 लाख से ज्यादा नए केस दर्ज हो रहे हैं। वहीं मौत के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं। अस्पतालों में कोविड बेड की कमी देखी जा रही है। इसके साथ ही दवाओं और ऑक्सीजन की भारी किल्लत का भी देश सामना कर रहा है। इन सब के बीच सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए अगले 20 घंटे के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से भारत को चेतावनी जारी कर दी गई है।

वायरल मैसेज में किए गए दावों की पीआईबी फैक्ट चेक की ओर से पड़ताल की गई, जिसके बाद उसको पूरी तरह से फेक बताया है। ट्वीट करते हुए पीआईबी फैक्ट चेक ने बताया कि एक फर्जी मैसेज में दावा किया जा रहा है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को मद्देनजर रखते हुए WHO की तरफ से भारत को चेतावनी दी गई है। इस पर WHOSEARO की तरफ से स्पष्टीकरण जारी किया गया है। कृपया ऐसे किसी मैसेज को फॉरवर्ड न करें।
वहीं इसके अलावा एक वीडियो में भी दावा किया जा रहा है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को मद्देनजर रखते हुए WHO की तरफ से भारत को चेतावनी दी गई है। कोरोना महामारी के बीच इस तरह से भ्रामक वीडियो और मैसेज से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। लोगों को इस तरह के फेक पोस्ट से बचना चाहिए।

Fact Check
दावा
वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि भारत को WHO ने चेतावनी जारी की है।
नतीजा
वायरल पोस्ट में किया गया दावा फेक है।












Click it and Unblock the Notifications