Fact Check: केंद्र सरकार दे रही सभी को मुफ्त मोबाइल रिचार्ज? जानें वायरल मैसेज का सच
अगर आपके पास भी फ्री मोबाइल रिचार्ज से जुड़ा कोई वायरल मैसेज आए तो उस पर क्लिक करने से पहले इस खबर को जरूर पढ़ें।

PIB Fact Check: केंद्र सरकार की तरफ से कई ऐसी योजनाएं चलाई जा रही है, जिसमें लोगों को मुफ्त में मिलती है। चाहे वो मुफ्त इलाज योजना हो या फिर राशन में मिलने वाला गेहूं। इन सब के बीच सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार की तरफ से 'फ्री मोबाइल रिचार्ज योजना' चलाई जा रही है, जिसके तहत लोगों को 28 दिन का रिचार्ज फ्री मिलेगा। ऐसे में क्या है इस योजना का सच, जानिए...
सरकार दे रही 28 दिन का फ्री रिचार्ज!
सोशल मीडिया आज के दौर का सबसे जल्दी सूचनाओं को पहुंचाने का प्लेटफॉर्म है। लेकिन इसका इस्तेमाल भ्रामक जानकारियों को भी फैलाने के लिए किया जा रहा है। अब ऐसा ही एक मैसेज वायरल हो रही है, जिसमें दावा करते हुए कहा गया है कि पीएम मोदी के द्वारा फ्री मोबाइल रिचार्ज योजना के तहत सभी भारतीय यूजर्स को 239 रुपए का 28 दिन वाला रिचार्ज फ्री में देने का वादा किया है। इसी के साथ फ्री में रिचार्ज करने के लिए एक लिंक भी दिया है, जिस पर जाकर मोबाइल रिचार्ज करने के लिए कहा गया है।
जानें वायरल मैसेज की हकीकत
हालांकि वायरल मैसेज में किसी भी कंपनी का नाम नहीं दिया गया है, लेकिन यह कहा गया है कि सभी भारतीय उपभोक्ताओं को मुफ्त रिचार्ज दिया जा रहा है। अब इस वायरल दावे की हकीकत को पीआईबी फैक्ट चेक ट्वीट करके बताई है। पीआईबी ने इस वायरल मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लोगों को सच्चाई बताई है।
बैंक अकाउंट हो सकता है खाली
अपने ट्वीट में पीआईबी ने लिखा कि एक WhatsApp मैसेज में दावा किया जा रहा है कि केन्द्र सरकार द्वारा 'फ्री मोबाइल रिचार्ज योजना' के तहत सभी भारतीय यूजर्स को 28 दिन का रिचार्ज फ्री में दिया जा रहा है। यह दावा फर्जी है। केन्द्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। लोगों से अपील है कि अगर आपके पास भी इसी तरह का कोई मैसेज आया है तो उसे तुरंत डिलीट कर दें, क्योंकि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।

Fact Check
दावा
वायरस मैसेज में दावा किया गया है कि सरकार फ्री में मोबाइल रिचार्ज दे रही है।
नतीजा
यह दावा पूरी तरह से फर्जी है।












Click it and Unblock the Notifications