Fact Check: CBSE कर रही 9वीं और 11वीं के छात्रों के फाइनल एग्जाम की तैयारी?, जानें सच
नई दिल्ली, 09 सितंबर: कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते यहां लोगों के स्वास्थ्य से लेकर रोजगार पर इसका बड़ा असर पड़ा है। वहीं छात्रों की पढ़ाई भी इससे बुरी तरह से प्रभावित हो गई। ऐसे में इस बार 9वीं और 11वीं क्लास के छात्रों को राहत देते हुए परीक्षा में भी बदलाव किया गया था। वहीं अब सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे मैसेज वायरल हो रहे हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई की ओर से कक्षा 9वीं और 11वीं की अंतिम परीक्षाओं का प्रश्न पत्र तैयार किया जाएगा। ऐसे में क्या है वायरल मैसेज की सच्चाई जानिए...

दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सीबीएसई बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं 2021 की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था और छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर पास किया गया। ऐसे ही 9वीं और 11वीं के छात्रों को भी अगली क्लास के लिए प्रमोट किया गया था। वहीं अब सोशल मीडिया पर कुछ मैसेज वायरल हो रहे है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कक्षा 9वीं और 11वीं की अंतिम परीक्षाओं का प्रश्न पत्र सीबीएसई की ओर से तैयार किया जाएगा।
इस मैसेज की सच्चाई बताते हुए पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट करते हुए बताया कि एक व्हाट्सऐप मैसेज जिसमें दावा किया गया है कि परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्र तैयार किया जाएगा। यह पूरी तरह से फेक है।️ सीबीएसई ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से भी ️ऐसे झूठे मैसेज फॉरवर्ड करने से बचने की अपील की है।
एक तरफ जहां सोशल मीडिया अपनी बात करने और जानकारी हासिल करने का सबसे अच्छा और जल्दी जरिया है। वहीं कुछ लोग यहां भ्रामक मैसेज करके लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बनाने से बाज नहीं आते। साथ ही लोग भी ऐसे झूठे दावों पर आंख बंद करके विश्वास कर लेते है। सरकार भी लोगों से लगातर अपील करती है कि वो ऐसे भ्रामक संदेशों पर भरोसा ना करें।

Fact Check
दावा
वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि कक्षा 9वीं और 11वीं की अंतिम परीक्षाओं का प्रश्न पत्र तैयार किया जाएगा।
नतीजा
वायरस मैसेज पूरी तरह से फेक है। सीबीएसई ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।
Rating
-
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट












Click it and Unblock the Notifications