'अस्पताल नहीं मंदिर चाहिए', क्या वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स की ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत?

नई दिल्ली, 20 मई: कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। एक ओर अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिले, तो दूसरी ओर ऑक्सीजन और जीवन रक्षक दवाइयों की बंपर किल्लत हुई। जिस वजह से केंद्र सरकार और बीजेपी सबसे ज्यादा विरोधियों के निशाने पर रही। साथ ही सेंट्रल विस्टा, राम मंदिर समेत कई मुद्दों को निशाना बनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर तो कई लोग ऐसे हैं, जो सरकार को घेरने के लिए लोगों के मरने तक की अफवाह फैला रहे हैं।

मंदिर का जश्न मना रहा था शख्स

मंदिर का जश्न मना रहा था शख्स

दरअसल स्कूपव्हूप वेबसाइट का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स कहता है कि उसे रोटी, सड़क, अस्पताल जैसी मूलभुत सुविधा नहीं चाहिए, उसे राम मंदिर चाहिए। इसके बाद वो और उनके साथी जय श्रीराम कहते हुए जश्न मनाने लगाते हैं। इसका वीडियो पहले भी वायरल हुआ था, लेकिन अब वीडियो में दिख रहे शख्स के मौत की खबर फैलाई जा रही है। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा कि ये जो साहब है आंखें फाड़ के कहते थे हमें अस्पताल नहीं चाहिए रोटी नहीं चाहिए, हमें बस मंदिर चाहिए, बड़े दुख की बात है, ऑक्सीजन न मिलने से लखनऊ में इनकी मौत हो गई, शत शत नमन।

बीजेपी नेता ने बताई सच्चाई

बीजेपी नेता ने बताई सच्चाई

वहीं सरकार का विरोध करने वालों के हाथ जैसे ही ये खबर लगी, उन्होंने उसे वायरल कर दिया। कई लोग तो मौत की खबर पर भी हंसने वाला इमोजी बनाने लगे। The lallantop की रिपोर्ट के मुताबिक वायरल वीडियो में बोल रहे शख्स का नाम जितेंद्र गुप्ता है। उनके समर्थन में दिल्ली बीजेपी नेता और पटपड़गंज से चुनाव लड़ चुके रविंदर सिंह नेगी ने भी एक पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि गुप्ता एकदम स्वस्थ हैं और वायरल हो रही खबर पूरी तरह से गलत है।

 गुप्ता भी आए सामने

गुप्ता भी आए सामने

पोस्ट इतनी ज्यादा वायरल हुई कि जितेंद्र गुप्ता तक भी पहुंच गई। इसके बाद उन्होंने एक वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि मैं स्वस्थ हूं, मेरे बारे में जो अफवाहें फैल रही हैं, वो गलत हैं। जो-जो लोग इस काम में शामिल हैं, उसके खिलाफ साइबर क्राइम के पोर्टल पर मामला दर्ज करवाया गया है। हालांकि जितेंद्र की सफाई के बाद भी लोग नहीं रुके, कई लोग अभी भी पोस्ट को शेयर कर सरकार की आलोचना कर रहे हैं।

Fact Check

दावा

राम मंदिर पर खुश शख्स की मौत

नतीजा

दावा गलत, जितेंद्र गुप्ता जिंदा हैं

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+