पाकिस्तान में नंगे घूमते शख्स के वीडियो को तब्लीगी जमातियों को बताकर किया गया वायरल, जानें क्या है सच्‍चाई

फैक्ट चैक: पाकिस्तान में पुराने वीडियो को जमातियों को बताकर किया गया वायरल

नई दिल्ली। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक शख्स बिना कपड़ों के इधर-उधर घूमकर चीजों को तोड़ता दिख रहा है। इसके बारे में दावा किया गया कि ये शख्स तब्लीगी जमात से जुड़ा है, जिसे मरकज से निकालकर गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती किया गया है। यहां ये वार्ड में नर्सों और महिला कर्मचारियों के सामने पैंट उतार कर घूम रहा है।

Old pakistan video falsely viral as Tablighi Jamaat walking naked in hospital

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल किया गया। करीब 30 सेकंड के इस वीडियो में दिखाया गया है की एक शख़्स खुद को चोट पंहुचा रहा है | वह कभी सर दीवार पर मारता है तो कभी शीशे के दरवाज़े तोड़ रहा है जबकि आस पास खड़े लोग चिल्ला रहे हैं। सच्चाई ये है कि इसका तब्लीगी जमात से तो छोड़िए भारत से ही कोई लेना-देना नहीं है। वीडियो में दिख रहा शख्स पाकिस्तान के कराची का है, जो वहां एक मस्जिद में घुस रहा है और 'नग्न' अवस्था में दौड़ रहा है।

ऑल्ट न्यूज और दूसरी फैक्ट चैक करने वाली साइटों ने ये बताया है कि ये वीडियो कराची का है। ऑल्ट न्यूज के मुताबिक, यूट्यूब पर कीवर्ड्स सर्च इस वीडियो का लंबा वर्जन मिला। जिसे 26 अगस्त, 2019 को अपलोड किया गया है. 21 सेकंड के बाद से वायरल वीडियो में दिख रहे विज़ुअल को देखा जा सकता है। वीडियो का टाइटल है- मस्जिद में एक नंगा व्यक्ति घूस गया, गुलशन ए हदीद कराची।

फैक्ट चैक: पाकिस्तान में पुराने वीडियो को जमातियों को बताकर किया गया वायरल

इस वीडियो को जमातियों का बताकर काफी शेयर और वायरल किया गया। फेसबुक पर 'हिंदुस्तान की आवाज लाइव' नाम के पेज से ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया, 14 दिन के एकांतवास में भी इन तबलीगी जमात के लोगों ने अश्लीलता और आतंक मचा रखा है। नंगा नाच हो रहा है। इस पोस्ट को 1000 से ज्यादा बार शेयर किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+