Fact Check: रूफटॉप सोलर के लिए कोई वेंडर अधिकृत नहीं किया गया है, MNRE ने जारी की एडवाइजरी

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि रूफटॉप सोलर लगाने के लिए उसके द्वारा कोई भी वेंडर अधिकृत नहीं किया गया है।

नई दिल्ली, 16 दिसंबर। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि रूफटॉप सोलर लगाने के लिए उसके द्वारा कोई भी वेंडर अधिकृत नहीं किया गया है। मंत्रालय ने उपभोक्ताओं को केवल बिजली वितरण उपयोगिताओं या डिस्कॉम द्वारा तय की गई दरों का भुगतान करने की सलाह दी है। बता दें कि मंत्रालय ने यह स्पष्टीकरण तब जारी किया है जब उसने पाया कि कुछ विक्रेता दावा कर रहे हैं कि वे ग्रिड-कनेक्टेड रूफटॉप सोलर स्कीम (चरण-II) के तहत रूफटॉप सोलर स्थापित करने के लिए नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) द्वारा अधिकृत हैं।

rooftop solar

मंत्रालय ने कहा कि डिस्कॉम विक्रेताओं को बोली प्रक्रिया के माध्यम से सूचीबद्ध करता है और रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए दरें भी तय करता है। इस योजना के तहत, मंत्रालय पहले 3 kW के लिए 40 प्रतिशत और 3 kW से अधिक और 10 kW तक 20 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान कर रहा है। यह योजना राज्यों में स्थानीय विद्युत वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) द्वारा कार्यान्वित की जा रही है।

यह भी पढ़ें: गोवा में चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, अलीना सलदान्हा ने पार्टी के विधायक पद से दिया इस्तीफा

मंत्रालय ने कहा कि हमें यह पता चला है कि कुछ रूफटॉप सोलर कंपनियां/विक्रेता यह दावा करके रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित कर रहे हैं कि वे मंत्रालय द्वारा अधिकृत विक्रेता हैं। मंत्रालय ने कहा कि हम यह स्पष्ट कर रहे हैं कि हमारे द्वारा किसी भी विक्रेता को अधिकृत नहीं किया गया है। यह योजना राज्य में केवल DISCOMs द्वारा लागू की जा रही है। DISCOMs ने बोली प्रक्रिया के माध्यम से विक्रेताओं को सूचीबद्ध किया है और रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए दरें तय की हैं। एमएनआरई ने बताया कि लगभग सभी डिस्कॉम ने इस उद्देश्य के लिए ऑनलाइन प्रक्रियाएं जारी की हैं।

एमएनआरई योजना के तहत रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने के इच्छुक आवासीय उपभोक्ता ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और सूचीबद्ध विक्रेताओं द्वारा रूफटॉप सोलर प्लांट लगवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें वेंडर को निर्धारित दर के अनुसार मंत्रालय द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी राशि को कम करके रूफटॉप सोलर प्लांट की लागत का भुगतान करना होगा। मंत्रालय द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी डिस्कॉम के द्वारा वेंडरों को दी जाएगी। घरेलू उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि यदि उन्हें इस सब्सडी का लाभ लेना है तो वह डिस्कॉम द्वारा अधिकृत वेंडरों से ही रूफटॉप सोलर लगवाएं और फर्जी वेंडरों से सावधान रहें। मंत्रालय ने कहा कि कुछ फर्जी वेंडर डिस्कॉम द्वारा तय की गई दरों से ज्यादा पैसा चार्ज कर रहे हैं, जोकि गलत है। अत: इन फर्जी वेंडरों से सावधान रहें।

Fact Check

दावा

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने रूफटॉप सोलर के लिए कोई वेंडर अधिकृत नहीं किया है।

नतीजा

fake

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+