Fact Check: क्या फिर पूरे देश में लॉकडाउन लगाने जा रही है मोदी सरकार?
Fact Check: क्या फिर पूरे देश में लॉकडाउन लगाने जा रही है मोदी सरकार?
नई दिल्ली, 14 जनवरी: कोरोना वायरस संक्रमण एक बार फिर दुनिया में तेजी से फैल रहा है। भारत में भी दैनिक नए मामले अब 2 लाख से ऊपर जा चुके हैं। खासतौर से कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर चिंता है। ऐसे में में कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू और शनिवार-इतवार को लॉकडाउन लगाया गया है। इस बीच ये भी चर्चा सोशल मीडिया पर है कि पूरे देश में ही सख्त लॉकडाउन लगाया जाएगा। एक खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी ने 14 से 25 जनवरी तक पूरे देश में पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है।

क्या कहा गया है मैसेज में
सोशल मीडिया में एक खबर का स्क्रीन शॉट शेयर किया गया है। ये खबर 13 जनवरी की बताई गई है। इसमें लिखा गय- कल से 25 जनवरी तक पूरा भारत बंद- पीएम मोदी। सभी दुकान-बाजार सब बंद, पूर्ण लॉकडाउन लागू।
क्या है इसकी सच्चाई
इस मैसेज में कही गई बात पूरी तरह से झूठ है। इस तरह का कोई ऐलान केंद्र सरकार या नरेंद्र मोदी ने नहीं किया है। मैसेज को लेकर प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेक टीम ने ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री ने देशभर में 25 जनवरी तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा नहीं की है? सोशल मीडिया पर लॉकडाउन के संबंध में शेयर किए जा रहे दावे फर्जी हैं। सही जानकारी के लिए प्रामाणिक सूत्रों पर ही विश्वास करें, इस तरह की तस्वीरों/संदेशों को शेयर ना करें।
क्या प्रधानमंत्री द्वारा देश भर में 25 जनवरी तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई है❓
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) January 13, 2022
नहीं ‼️#PIBFactCheck
✅सोशल मीडिया पर लॉकडाउन के संबंध में शेयर किए जा रहे दावे फर्जी हैं
✅ सही जानकारी के लिए केवल प्रामाणिक सूत्रों पर ही विशवास करें
✅ऐसी तस्वीरों/संदेशों को शेयर न करें pic.twitter.com/ZiOAoFzQZj
देश में कोरोना की स्थिति
भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर में संक्रमण दर तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 14 जनवरी को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 लाख 64 हजार 202 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 12 लाख 72 हजार हो गई है। बीते 24 घंटों में 315 लोगों की कोविड से मौत हुई है, जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 4 लाख 85 हजार हो गई है। देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के कुल मामले 5 हजार 753 है।

Fact Check
दावा
देश में फिर से लॉकडाउन लगाए जाने का दावा
नतीजा
मैसेज बिल्कुल झूठा, ऐसी कोई घोषणा नहीं












Click it and Unblock the Notifications