Fact-Check: बाढ़ के पानी में क्या सच में डूबीं 2 महिलाएं? जानिए बांद्रा को लेकर Viral Video का सच

महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते मुंबई के कई निचले इलाकों में स्थिति खराब हो गए है। ऐसे में बांद्रा को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Fact-Check: महाराष्ट्र के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। आईएमडी के अनुमान के मुताबिक शुक्रवार (21 जुलाई) तक ठाणे रायगढ़ पुणे और पालघर जिलों में भारी की संभावना है। इन जिलों के लिए आईएमडी ने रेड अलर्ट, जबकि रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश की वजह से मुंबई के कई निचले इलाकों में हालात खराब हो चुके हैं। ऐस में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि दो महिलाएं बांद्रा में आई बाढ़ के पानी में डूब गईं। लेकिन वायरल वीडियो के दावे को जब सच कसौटी पर परखा गया तो हकीकत कुछ ही सामने आई।

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई में भारी बारिश की भविष्यवाणी है। ऐसे में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि घटना मुंबई के बांद्रा की है। दो महिलाएं बाढ़ के पानी में फंस गई हैं। जबकि वीडियो की जांच करने पर पता चला कि ये समुद्र तट है। महिलाएं समुद्री लहरों का आनंद लेने तट पर गईं थीं। महिलाएं जब लहरों को आनंद ले रहीं थी तो इनमें से दो समुद्र के पानी में बह गईं। ये घटना 10 जुलाई 2022 की है।

Fact-Check Mumbai Bandra flood water

वीडियो ओमान के सलालाह अल मुघसैल समुद्र तट का है। जहां ये घटना पिछले साल हुई थी। ऐसे में वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा पूरी तरह से फर्जी है।

Fact Check

दावा

वायरल वीडयो में दावा किया गया कि बांद्रा में बाढ़ की वजह से स्थिति बेहद खराब है। ऐस में दो महिलाओं बांद्रा में पानी में डूब गईं।

नतीजा

वायरल वीडियो 10 जुलाई 2022 है, जिसे मौजूदा हालात से जोड़कर प्रसारित किया है। ऐसे में वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा फर्जी है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+