Fact Check: लड़की ने मैट्रिमोनियल एड में मांगा वैक्सीन लगवा चुका दूल्हा, क्या है वायरल मैसेज की सच्चाई?
नई दिल्ली, 9 जून: कोरोना वायरस संक्रमण से पूरी दुनिया और खासतौर से भारत बुरी तरह से जुझ रहा है। इसका कोई इलाज नहीं है, संक्रमण से बचने के लिए लगातार टीका लगवाने पर जोर दिया जा रहा है। विदेश यात्रा और कई कामों के लिए टीका लिया होना जरूरी भो हो गया है। इस बीच एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक मैट्रिमोनियल एड की कटिंग की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। जिसमें लड़की ने कहा है कि उसे ऐसा लड़का चाहिए, जिसे कोविशील्ड की दोनों डोज लग चुकी हों। ये मैसेज कई सासंद शशि थरूर ने भी शेयर किया है लेकिन इस मैसेज की सच्चाई क्या है, ये जान लीजिए।

कांग्रेस नेता शशि थरूर समेत हजारों लोगों ने मैसेज शेयर किया है। 4 जून, 2021 के इस विज्ञापन में लड़की की ओर से अपनी हाइट, रंग और शिक्षा को लेकर जानकारी देने के बाद लिखा गया है कि उसे कोविशील्ड की दोनों डोज लग चुकी है। उसे वही लड़का शादी के लिए प्रपोजल भेजे जिसने कोविशील्ड की दोनों खुराक ले ली हों।
इस विज्ञापन को शेयर करते हुए शशि थरूर ने कहा कि वैक्सीन ले चुकी दुल्हन ने टीका लगवा चुके दूल्हे की मांग की है। इसमें कोई शक नहीं कि पसंदीदा शादी का तोहफा एक बूस्टर शॉट होगा। क्या यह हमारा न्यू नॉर्मल होगा? इस पर लाखों लोगों ने लाइक और कमेंट किए हैं। इसको हजारों लोगों ने शेयर भी किया है।
क्या है इस विज्ञापन की सच्चाई?
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये विज्ञापन फर्जी है। किसी लड़की ने ऐसा कोई विज्ञापन दिया ही नहीं है। इसे एडिटिंग टूल के इस्तेमाल से तैयार कर शेयर कर दिया गया और ये वायरल हो गया। यहां तक कि कई सोशल यूजर्स ने शशि थरूर के ट्वीट पर ही न्यूजपेपर की ऐसी कई कटिंग शेयर की हैं, जिनमें इसी तरह की बातें लिखी गई हैं। यूजर्स ने बताया कि इसे एक मोबाइल ऐप से बनाया जा सकता है। ऐसे में साफ है कि इसमें सच्चाई नहीं है।

Fact Check
दावा
मैट्रिमोनियल एड में लड़की ने वैक्सीनेट दूल्हे की मांग की है
नतीजा
ये विज्ञापन फर्जी, हकीकत में ऐसा कोई एड अखबार में नहीं छपा












Click it and Unblock the Notifications