Fact-Check: वर्ल्ड कप के बाद भारत-पाक मैच को लेकर क्यों मचा बवाल? क्या है इस वायरल Video का सच
People chanting hanuman chalisa: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप फाइनल मैच का है, जहां अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 1.5 लाख लोगों ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया था। क्लिप अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम का है, जिसमें पूरा स्टेडियम दर्शकों से भरा हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, जब इस मामले का सच जानने की कोशिश की गई, तो ये कुछ और ही निकला।
कई दिनों से वायरल हो रहा ये वीडियो
ट्विटर पर एक वीडियो 19 नवंबर 2023 को शेयर किया गया था, जिसे 3 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। लगभग 8 हजार से भी ज्यादा लोगों ने क्लिप को पसंद भी किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मैच के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ।

लाखों लोगों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ?
क्लिप में 1.5 लाख लोग हनुमान चालीसा गा रहे हैं। 21 सेकेंड के इस वीडियो को सुनने पर स्टेडियम में भीड़ नजर आ रही है और पीछे से लोगों के हनुमान चालीसा पढ़ने की आवाज भी सुनाई दे रही है। स्टेडियम में लोगों का एक सुर में गाना और पीछे से हनुमान चालीसा सुनाई देना अपने आप में काफी चौंकाने वाला था।
भारत-पाकिस्तान मैच का था वीडियो
इंडिया टीवी की खबर के मुताबिक वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चला कि एक स्टैंड पर अहमदाबाद लिखा हुआ था। इससे ये तो पुष्टि हो ही गई कि वीडियो वाकई अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम का है। हालांकि, वीडियो में जैसे ही कैमरा दर्शकों से दूर मैदान की ओर गया तो हरी जर्सी में खिलाड़ी नजर आने लगे। इससे संकेत मिला कि ये मैच ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच फाइनल मैच का तो बिल्कुल नहीं था। गूगल पर सर्च करने पर पता चला कि 14 अक्टूबर 2023 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ था। तो ये पुष्टि हो गई है कि वायरल वीडियो के भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का है, न कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल का।
ऐसे सामने आई वीडियो की सच्चाई
इसके बाद अगला काम था ये पता लगाना कि भीड़ वाकई हनुमान चालीसा का गान कर रही है या फिर ये फेक है। इसके बाद कीवर्ड का उपयोग करके सीधे Google पर खोज की लेकिन प्रासंगिक जानकारी नहीं मिल सकी। फिर यूट्यूब पर गए और 'क्राउड हनुमान चालीसा' कीवर्ड के साथ सर्च किया और वही वायरल वीडियो एक अन्य वीडियो के साथ दिखाई दिया। जब इसे प्ले किया गया तो पाया कि इस वीडियो में भी वायरल वीडियो जैसा ही ऑडियो था।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दिन लाखों लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।
नतीजा
वायरल दावा पूरी तरह से फेक है।












Click it and Unblock the Notifications