Fact Check: क्या भारतीय डाक निकाल रहा कोई लकी ड्रा? जानें वायरल मैसेज का सच
नई दिल्ली, 22 अप्रैल: भारतीय डाक विभाग के पास लोगों के खत और सामान पहुंचाने का जिम्मा है, लेकिन वहां पर आपको निवेश से जुड़ी कई स्कीम्स भी मिल जाएंगी। अब सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया कि भारतीय डाक विभाग एक लकी ड्रा चला रहा, जिसमें आप हजारों रुपये जीत सकते हैं। बहुत से लोग बिना सच्चाई जाने आवेदन भी कर दे रहे हैं। इसको लेकर अब डाक विभाग ने भी चेतावनी दी है।
Recommended Video

दरअसल इंडियन पोस्ट ऑफिस के नाम से सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें लोगों से आवेदन के नाम पर व्यक्तिगत विवरण मांगे जा रहे। इसमें दावा किया गया कि इस आवेदन के बाद एक लकी ड्रा निकलेगा, जिसमें लोग घर बैठे 6000 रुपये जीत सकते हैं। डाक विभाग के मुताबिक उसकी ओर से ऐसी कोई योजना नहीं चलाई गई है। ये पोस्ट पूरी तरह से फर्जी है। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वो इस मैसेज के झांसे में ना पड़ें।
वैसा ये कोई पहली बार नहीं है, जब सरकारी संस्थान के नाम पर फर्जी खबरें वायरल हो रही हैं। अभी फरवरी 2022 में एक वेबसाइट ने इंडियन पोस्ट की 170वीं वर्षगांठ के अवसर 20 हजार का इनाम देने का दावा किया था। उस दौरान लोगों से चार प्रश्न पूछे जा रहे थे। इनाम देने वालों ने कहा था कि लोगों को पैसे पाने के लिए एक मैसेज को 20 दोस्तों या फिर 5 ग्रुप में शेयर करना होगा। हालांकि बाद में ये दावा भी झूठा निकला, ऐसे में आप भी इन तरह के मैसेज से सावधान रहें।
हो सकती है धोखाधड़ी
इस तरह की स्कीम के झांसे में नहीं पड़ना चाहिए। ठग आपसे इनाम के नाम पर निजी जानकारियां मांग सकते हैं। इसके बाद वो आपके बैंक अकाउंट में फ्राड कर सकते हैं। साथ ही आपकी जानकारियों का गलत इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अगर आपको किसी सरकारी योजना का लाभ लेना भी हो तो पहले संबंधित संस्थान की वेबसाइट से सारी जानकारी इकट्ठा कर लें।

Fact Check
दावा
डाक विभाग चला रहा लकी ड्रा स्कीम
नतीजा
ये योजना फर्जी है।












Click it and Unblock the Notifications