Fact Check: क्या हरियाणा के सीएम पद छोड़ने पर इमोशनल हुए खट्टर, Viral Video को लेकर दावा कितना सच? जानिए
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को लेकर एक दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए ये दिखाने की कोशिश की गई है कि सीएम पद छोड़ते वक्त वो सदन में वे इतने भावुक हुए कि उनकी आखों से आंसू निकल आए। वीडियो वायरल होने के बाद इस पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है।
बीजेपी नेता मनोहर लाल खट्टर ने 12 मार्च को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद बीजेपी ने उनकी जगह नायब सैनी को हरियाणा का नया मुख्यमंत्री बनाया है। बीजेपी के इस निर्णय के बाद वरिष्ठ बीजेपी नेता अनिल विज की नाराजगी भी सामाने आई। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मनोहर लाल खट्टर को भावुक होते दिखाया गया है।

वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया, "मनोहर लाल खट्टर के आंसू भारी पड़ेंगे मोदी जी! पहले शिवराज सिंह चौहान को रुलाया और अब खट्टर काका और साथ में अनिल विज को भी।"
इस दावे की पड़ताल की गई तो पता चला कि ये 2021 का है और इसका मनोहर लाल खट्टर के सीएम पद से हटने से कोई लेना-देना नहीं है। पड़ताल में सामने आया कि यूट्यूब पर 'मोजो स्टोरी' नाम के एक चैनल पर इसे पोस्ट किया गया था। वीडियो को यूट्यूब पर 10 मार्च 2021 को अपलोड किया गया। ये वीडियो कुल 2 मिनट 16 सेकंड का है, जिसमें खट्टर एक विरोध प्रदर्शन का जिक्र कर रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि सदन में तत्तकालीन सीएम खट्टर कह रहे हैं कि कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक विरोध प्रदर्शन के दौरान ट्रैक्टर पर बैठे हुए थे और उस ट्रैक्टर को महिला विधायक समेत कुछ और महिलांए खींच रही थीं। खट्टर वीडियो जिक्र करते हुए भावुक हो जाते हैं, उन्होंने ये बताने की कोशिश की कि विरोध के नाम महिला के साथ इस तरह के व्यवहार आहत करते हैं।

Fact Check
दावा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को लेकर एक दावा किया जा रहा है। एक वीडियो के जरिए ये दिखाने की कोशिश की गई कि सीएम पद छोड़ते वक्त वे इतने भावुक हुए कि उनकी आखों से आंसू निकल आए।
नतीजा
वायरल वीडियो की पड़ताल की गई तो पता चला कि ये 2021 का है और इसका मनोहर लाल खट्टर के सीएम पद से हटने से कोई लेना-देना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications