तालिबान की वापसी के बाद कश्मीर से गायब हुए 60 युवा? JK पुलिस ने रिपोर्ट को बताया फेक

नई दिल्ली, सितंबर 01: अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद अब जम्मू-कश्मीर में भी चिंताएं बढ़ गई हैं। इसी बीच देश की सुरक्षा एजेंसियों को कश्मीर घाटी की चिंता सताने लगी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि, जम्मू-कश्मीर से 60 युवाओं के गायब होने से भी सुरक्षा बलों और एजेंसियों की नींद उड़ी हुई है। ये लोग बीते कुछ महीनों में गायब हुए हैं। अब जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से इस पर सफाई आई है।

 Kashmir Police refutes reports claiming that 60 youths missing from different parts of Kashmir

जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी ने मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए कहा, 'कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह खबर चल रही है कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बीच कश्मीर घाटी के विभिन्न क्षेत्रों से 60 युवा लापता हो गए हैं। यह पूरी तरह से फेक न्यूज है।' रिपोर्ट में पुलिस अधिकारियों के हवाले से ही इस बात का जिक्र था। अब पुलिस ने भी इस खबर का खुद ही खंडन कर दिया है।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार 6 आतंकी संगठनों के 25 से 30 आतंकवादी कश्मीर में घुसपैठ कर आए हैं। इंटेलिजेंस एजेंसी के अनुसार करीब 300 आतंकियों ने लाइन ऑफ कंट्रोल के कैम्प्स पर फिर से कब्जा कर लिया है। वहीं तालिबान की आहट के बीच सोशल मीडिया के वीडियो और बधाई संदेशों पर भी नजर बनी हुई है।

Recommended Video

      Afghanistan: Taliban ने Pakistan को बताया दूसरा घर, Kashmir पर कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

      जम्मू-कश्मीर को लेकर चिंता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि बीते एक महीने में ट्रेंड बदला है और जो घाटी बीते कुछ सालों से शांत थी, वहां एक महीने में हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं। इसे अफगानिस्तान में तालिबान का राज स्थापित होने से भी जोड़कर देखा जा रहा है। एजेंसियों का कहना है कि कम से कम 300 आतंकियों ने एक बार फिर से लाइन ऑफ कंट्रोल के आसपास कैंपों में कब्जा जमा लिया है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि हम अलर्ट पर हैं और हालात से निपटने को तैयार हैं।

      Fact Check

      दावा

      अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बीच कश्मीर घाटी के विभिन्न क्षेत्रों से 60 युवा लापता हो गए हैं।

      नतीजा

      यह पूरी तरह से फेक न्यूज है।

      Rating

      Misleading
      फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+