क्या तौकते तूफान की चपेट में आकर मुंबई के होटल के नीचे रखीं गाड़ियां टूटीं, जानें Viral Video का सच?

क्या तौकते तूफान की चपेट में आकर मुंबई के होटल के नीचे रखीं गाड़ियां टूटीं, जानें Viral Video का सच?

मुंबई, 18 मई: 'तौकते' चक्रवाती तूफान से जुड़ी कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें कुछ वीडियो और तस्वीरें 'तौकते' चक्रवाती तूफान से संबंधित है। तो वहीं कई ऐसे वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं, जो भारत में आए साइक्लोन से संबंधित नहीं है। ऐसा ही एक वीडियो 17 मई 2021 को वायरल हुआ। वीडियो को फेसबुक, ट्विटर इंस्टा पर कई लोगों ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो फुटेज मुंबई के ट्राइडेंट होटल के नीचे का है, जहां होटल के कंट्रक्शन का सामान या कंक्रीट के एक स्लैब गिरने की वजह से नीचे खड़ी सारी गाड़ियां टूट गई हैं। वीडियो को शेयर कर कई लोगों ने कैप्शन लिखा है कि देखिए कैसे 'तौकते' चक्रवाती तूफान से मुंबई को नुकसान हुआ है। आइए जानें क्या है इस वायरल वीडियो का सच?

Trident Hotel

वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है?

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक बड़ी सी इमारत का हिस्सा टूटकर पार्किंग एरिया में गिरता है और पार्किंग में खड़ी कारें टूट जाती हैं। दावा किया जा रहा है कि ये क्षतिग्रस्त बिल्डिंग मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित ट्राइडेंट होटल का है। वहीं ये वीडियो होटल के सीसीटीवी कैमरे से लिया गया है।

साउथ बॉम्बे के ट्राइडेंट होटल को कथित नुकसान का वीडियो मैसेजिंग प्लेटफॉर्म और ट्विटर, फेसबुक, इंस्टा जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से साझा किया गया है। कहा जा रहा है कि देखिए कैसे साइक्लोन तौकते की वजह से होटल और गाड़ियां दोनों क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

जानें क्या है वायरल वीडियो का सच?

इस वीडियो के तेजी से वायरल होने के बाद आकाशवाणी मुंबई से इस वीडियो फेक बताया है। आकाशवाणी मुंबई ने ट्वीट कर कहा है, ''मुंबई में ट्राइडेंट होटल के पास गाड़ियों पर पेड़ या इमारत का हिस्सा टूटकर गिरने की कोई घटना नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो झूठा है। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि घटना की सूचना कहीं और मिली है।

इस वीडियो को जब आप इनविट टूल के जरिए गूगल पर रिवर्स सर्च करेंगे तो आपको लेबनॉन के अखबार एन-नाहर की एक स्टोरी मिलेगी। जिसमें ये बताया गया है कि ये वीडियो जुलाई 2020 में कैप्चर किया गया था। जब आप वायरल वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो आपको उसमें जुलाई 2020 का डेट स्टाम्प भी दिखेगा।

Fact Check

दावा

दावा- 'तौकते' चक्रवाती तूफान की चपेट में आकर मुंबई ट्राइडेंट होटल के नीचे पार्किंग में खड़ी गाड़ियां इमारत का हिस्सा टूटकर गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

नतीजा

सच- इस वायरल वीडियो का मुंबई के ट्राइडेंट होटल से कोई संबंध नहीं है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+