क्या सचमुच में बीमार हैं दिग्गज कलाकार नसीरुद्दीन शाह, जानें सच
क्या सचमुच में बीमार हैं एक्टर नसीरुद्दीन शाह, जानें सच
मुबंई। पहले इरफान खान और अब ऋषि कपूर के अचानक निधन होने के कारण बॉलीवुड समेत देश भर में शोक की लहर है। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की तबीयत बिगड़ने और निधन की बातें भी हो रही हैं। आइए जानते हैं कि क्या है ..

क्या सचमुच में बीमारी हैं नसीरुद्दीन शाह
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं सभी ऐसी खबरें एक दम फेक हैं। मीडिया सूत्रों को नसीरुद्दीन शाह के एक करीबी ने बातचीत में बताया कि, 'नसीर साहब अपने घर में हैं और एकदम सेहतमंद हैं। बता दें ऋषि कपूर के निधन की खबर के साथ ही सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे भी पोस्ट दिखने लगे थे, जिनमें नसीरुद्दीन की खराब तबीयत की बात कही जा रही थी। वहीं कुछ पोस्ट में नसीरुद्दीन को आईसीयू में भर्ती होने तक की बताया जा रहा था तो किसी पोस्ट में निधन तक का जिक्र किया गया था। हालांकि ये सभी खबरें पूरी तरह से फर्जी हैं। शाह पूर्ण रुप से स्वस्थ्य हैं।

बेबाकी से बोलते हैं अपनी बात
नसीरुद्दीन शाह की सिनेमा जगत केदिग्गज कलाकारों में होती है। नसीरुद्दीन शाह अपने अभिनय के साथ ही साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। कई ऐसे मौके देखने को मिले हैं जब नसीरुद्दीन शाह ने अपनी बात खुलकर कही, चाहें फिर इसके लिए उन्हें विरोध भी क्यों न झेलना पड़े। पिछले दिनों सीएसए का भी उन्होंने विरोध यिका था और कहा था कलिखित बयान में कहा गया है कि इस वक्त भारत की आत्मा खतरे में हैं, हमारे लाखों भारतीयों की जीविका और नागरिकता खतरे में है. एनआरसी के तहत, जो कोई भी अपनी वंशावली (जो कई के पास है भी नहीं) साबित करने में नाकाम रहेगा, उसकी नागरिकता जा सकती है इसलिए हम इसके खिलाफ है, इस बयान में कहा गया है कि एनआरसी के तहत जिसे भी अवैध कहा जाएगा, उसे CAA के तहत नागरिकता दे दी जाएगी सिवाय मुस्लिमों के।

इन फिल्मों से बनाई अपनी पहचान
नसीरुद्दीन शाह ने एक के बाद एक कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का हुनर दिखाया है। न सिर्फ बतौर हीरो बल्कि विलेन बनकर भी नसीरुद्दीन शाह ने दर्शकों से प्यार ही पाया है। नसीरुद्दीन की हिट लिस्ट में मासूम , ए वेडनेसडे, त्रिदेव, जाने भी दो यारों, मोहरा, इश्कियां, सरफरोश, मकबूल, चाइना गेट, इरादा, बाजार, स्पर्श और आक्रोश सहित कई फिल्में शामिल हैं।

ऐसा सितारा जिसने हर तरह के किरदार को जिंदा कर दिया
नसीरुद्दीन शाह, जिन्हें हिंदी फ़िल्म उद्योग में अदाकारी का एक पैमाना कहा जाए तो शायद ही किसी को एतराज हो। नसीर की काबिलियत का सबसे बड़ा सुबूत है, सिनेमा की दोनों धाराओं में उनकी कामयाबी। नसीर का नाम अगर पैरेलल सिनेमा के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं की सूची में शामिल हुआ तो बॉलीवुड की मुख्य धारा या व्यापारिक फ़िल्मों में भी उन्होंने बड़ी कामयाबी हासिल की है। नसीर अपने शानदार अंदाज से मुख्य धारा के चहेते सितारे बन गए, ऐसा सितारा जिसने हर तरह के किरदार को बेहतरीन अभिनय से जिंदा कर दिया। ये सितार जब भी स्क्रीन पर आया देखने वाले के दिल पर उस किरदार की यादगार छाप छोड़ गया। उसकी कॉमेडी ने पब्लिक को खूब गुदगुदाया तो एक्शन में भी उसका अलग ही अंदाज नजर आया।

नसीरूद्दीन शाह ने इस विवि में की हैं पढ़ाई
नसीरुद्दीन शाह का जन्म 16 अगस्त 1949 को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुआ था। नसीरूद्दीन शाह ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और फिर उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लिया। अभिनय के इस प्रतिष्ठित संस्थान से अभिनय का विधिवत प्रशिक्षण लेने के बाद वे रंगमंच और हिन्दी फ़िल्मों में सक्रिय हो गए। नसीरूद्दीन शाह की फ़िल्मों की सूची में समानांतर और मुख्य धारा की फ़िल्मों का अनूठा सम्मिलन देखने को मिलता है।
।












Click it and Unblock the Notifications