Fact Check: इंडियन रेलवे ने 31 मार्च तक के लिए रद्द की सारी ट्रेनें? आखिर क्या है सच्चाई?
नई दिल्ली। होली का त्योहार आने वाला है, ऐसे में काफी लोग अपने घर जाने का प्लान कर रहे हैं लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक मैसेज ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि 31 मार्च तक के लिए इंडियन रेलवे ने सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जिसके बाद लोग एक-दूसरे को फोन कर रहे हैं और खबर की सत्यता जानने का प्रयास कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों ने तो घर जाने का प्लान ही चेंज कर दिया है।
Recommended Video

वायरल खबर झूठी: PIB
लोगों की परेशानी की देखते हुए फैक्ट चेक करने वाली वेबसाइट पीआईबी ने इस खबर की जांच-पड़ताल की है और उसने पाया है कि ये न्यूज पूरी तरह से गलत और फेक है, इस खबर में जरा भी सत्यता नहीं है।

पुरानी खबर को गलत संदर्भ में साझा किया गया
पीआईबी ने अपने ट्वीट में कहा है कि यह खबर पुरानी है। @RailMinIndia ने 31 मार्च, 2021 तक ट्रेन रद्द करने का यह फैसला नहीं लिया है। इस पुरानी खबर को गलत संदर्भ में साझा किया जा रहा है।

पहले भी वायरल हुई थी फेक न्यूज
मालूम हो कि इससे पहले भी ट्रेन और रेलवे मंत्रालय की एक खबर वायरल हुई थी, जिसमें कहा जा रहा था कि अगर यात्री नींद लेते हुए (सोते हुए) सफर करना चाहते हैं तो रेलवे उनसे 10 फीसदी ज्यादा किराया वसूल करेगी। जिसका भी जोरदार खंडन पीआईबी ने किया था।

यह दावा भ्रामक है, रेलवे ने कही कोई ऐसी बात
उसने ट्वीट किया था कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जो यात्री ट्रेन में नींद लेकर सफर करना चाहें, रेलवे उनसे 10% अधिक किराया वसूल सकता है। यह दावा भ्रामक है। यह केवल Railwayboard को दिया गया एक सुझाव था। @RailMinIndia ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है, इसलिए लोगों के किसी भी तरह से भयभीत और परेशान होने की जरूरत नहीं है।

Fact Check
दावा
इंडियन रेलवे ने 31 मार्च तक के लिए रद्द की सारी ट्रेनें
नतीजा
यह दावा गलत और फेक है।












Click it and Unblock the Notifications