Fact Check: क्या भारतीय सेना ने इस साल गलवान घाटी में मनाई गणेश चतुर्थी?
नई दिल्ली: सोशल मीडिया फेक खबरों का केंद्र बनता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि सेना और सीमा विवाद जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी लगातार गलत जानकारियां सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही हैं। अब फेसबुक, ट्विटर समेत तमाम प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि भारतीय सेना ने गलवान घाटी में गणेश चतुर्थी मनाई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सेना के जवान ड्रम बजाते और नाचते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा कि 'गलवान घाटी लद्दाख में गणपति बप्पा। जय हिन्द'। इसके बाद से ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। गलवान घाटी में पिछले तीन महीने से हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। जून में वहां हुई एक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे, जबकि कई चीनी जवानों की भी मौत हुई थी।
Ganpati Bappa in Galwan Valley Ladhak Jai Hind To our spirited jawana in Ladakh...#GanpatiBappaMorya #Ladakh @adgpi @narendramodi @rajnathsingh pic.twitter.com/iSUx994oHO
— Bharat Prajapati (@Prajapati1842) August 24, 2020
हमारी टीम ने जब इस वीडियो की जांच की तो हकीकत कुछ और ही निकली। ये वीडियो तो गणेश चतुर्थी का ही है। साथ ही इसमें जो जवान दिख रहे हैं, वो भी भारतीय सेना के ही हैं, लेकिन ये उत्सव इस साल का नहीं है। पिछले साथ शिंगो रिवर वैली (लद्दाख के करीब) में मराठा लाइट इन्फैंट्री ने गणेश चतुर्थी पर एक कार्यक्रम आयोजित किया था। ये उसी कार्यक्रम का वीडियो है, जो गलवान का बता कर वायरल किया जा रहा है।

Fact Check
दावा
गलवान घाटी में मनाई गई गणेश चतुर्थी
नतीजा
पिछले साल का वीडियो गलवान घाटी का बताया जा रहा है












Click it and Unblock the Notifications