FACT CHECK: मई महीने में भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में टकराव की खबरों का भारतीय सेना ने किया खंडन
भारतीय सेना ने रविवार को मीडिया में आईं गलवान घाटी से जुड़ी हुई खबरों का खंडन किया है। भारतीय सेना ने कहा कि इस साल मई के पहले सप्ताह में गलवान घाटी में भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच किसी तरह की कोई झड़प नहीं हुई है।
नई दिल्ली, 24 मई। भारतीय सेना ने रविवार को मीडिया में आईं गलवान घाटी से जुड़ी हुई खबरों का खंडन किया है। भारतीय सेना ने कहा कि इस साल मई के पहले सप्ताह में गलवान घाटी में भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच किसी तरह की कोई झड़प नहीं हुई है। बता दें कि रविवार को एक प्रतिष्ठित अखबार ने खबर छापी थी कि पेंगौंग झील क्षेत्रों में भारतीय और चीनी सेना के बीज गतिरोध समाप्ति की घोषणा के बाद भी मई महीने की शुरुआत में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सेना के बीच मामूली झड़प हुई थी।

भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि 23 मई 2021 को द हिंदू नाम के अखबार ने गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सेना के बीच झड़प की जो खबर प्रकाशित की थी वह गलत है। भारत और चीनी सेना के बीच मई की शुरुआत में ऐसी कोई झड़प नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना फैलने से सुर्खि़र्यों में आया भारत, फिर भी सरकारें कर रहीं हवा-हवाई वादे: मायावती
सेना ने आगे लिखा कि यह लेख उन स्रोतों से प्रेरित लगता है जो पूर्वी लद्दाख में मुद्दों के शीघ्र समाधान के लिए चर रही प्रक्रिया को पटरी से उतारने की कोशिश कर रहे हैं। सेना ने आगे कहा कि किसी भी मीडिया हाउस को कोई भी खबर बिना आधिकारिक सूत्र के नहीं छापनी चाहिए इससे वो अपनी विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हैं।
गौरतलब है कि भारत और चीनी सेना के बीच पिछले साल हिंसक झड़प हुई थी। इसके बाद लद्दाख के अन्य इलाकों में भी भारत और चीन के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी। इसके कुछ समय बाद दोनों सेनाओं के बीच आपस में समझौता हुआ और दोनों देशों की सेना पीछे हट गईं थीं।

Fact Check
दावा
Minor face-off with Chinese troops in Galwan Valley in earlier may
नतीजा
false












Click it and Unblock the Notifications