Fact Check: चीन, ब्रिटेन, अमेरिका से भी अधिक भारत की GDP, जानें वायरल दावे का सच
Fact Check: सोशल मीडिया पर आए दिन कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बीच एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि चीन, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका की तुलना में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 1 ईस्वी से 1700 ईस्वी तक दुनिया में सबसे ज्यादा था।
इस वायरल वीडियो का फैक्ट चेक किया गया। फैक्ट चेक में इसका दावा कुछ और ही निकला। लेकिन दावा यह किया जा रहा है कि अंग्रेजों द्वारा भारत की संपत्ति लूटने के बाद भारत की जीडीपी में गिरावट आई है। 1700 ईस्वी तक भारत की जीडीपी चीन, ब्रिटेन और अमेरिका से अधिक थी।

बीबीसी ने नहीं, बल्कि इसने प्रकाशित की है रिपोर्ट
यूजर्स ने दावा करते हुए कहा कि यह रिपोर्ट ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) ने प्रकाशित की है। इस सच का पता लगाने के लिए वीडियो का फैक्ट चेक किया गया। जिसमें पता चला कि यह रिपोर्ट बीबीसी ने नहीं, बल्कि विशुद्धि फिल्म्स नामक वीडियो निर्माता कंपनी ने प्रकाशित की है।
एंगस मैडिसन की किताब से लिया गया डेटा
वीडियो में दिखाया गया डेटा 2001 में अर्थशास्त्री एंगस मैडिसन द्वारा लिखित 'द वर्ल्ड इकोनॉमी: ए मिलेनियल पर्सपेक्टिव' नामक पुस्तक से लिया गया है। वीडियो में जीडीपी डेटा के ऊपर 'एंगस मैडिसन रिपोर्ट' लिखा हुआ दिखाया गया है। जिससे पचा चला कि यह डेटा एंगस मैडिसन की किताब से लिया गया है।
'द वर्ल्ड इकोनॉमी ए मिलेनियल पर्सपेक्टिव' नाम की यह किताब वर्ष 1000 के बाद से विश्व जनसंख्या की वृद्धि और स्तर के बारे में बताती है। यह पुस्तक आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) द्वारा प्रकाशित की गई थी, और इसका बीबीसी के साथ कोई संबंध नहीं था, जैसा कि दावा किया गया है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा हिंसा के फेक वीडियो हो रहे हैं VIRAL, रहें सावधान!, कई फैक्ट चैक में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Fact Check
दावा
false
नतीजा
false












Click it and Unblock the Notifications