भारत-चीन के बीच हुई झड़प में 20 चीनी सैनिकों की हुई थी मौत? जानें वायरल फोटो की सच्चाई

9 दिसंबर को भारत और चीन के सैनिकों के बीच बॉर्डर पर झड़प हो गई थी। इस झड़प में दोनों पक्षों के सैनिकों को चोटें आई थीं। इसी बीच कई चीनी सैनिकों के मौतों की तस्वीर को भी शेयर किया जा रहा है। जानें इसकी सच्चाई।

china and india face off

भारत और चीन के सैनिकों के बीच 9 दिसंबर को बॉर्डर पर अरुणाचल प्रदेश के तवांग में झड़प हो गई थी। इस झड़प में भारतीय सेना के 6 जवान घायल भी हो गए थे। वहीं, कई चीनी सैनिकों को भी चोटें आईं थीं। इस संबंध में लोकसभा में विपक्ष के सवालों को जवाब देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे जवानों ने चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया और उन्हें भारतीय सीमा में घुसने से भी रोका। इसी बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियो और फोटो भी वायरल हो रहे हैं। जिसमें दावा किया जा रहा है कि चीन के कई सैनिक झड़प में मारे गए हैं।

ये भी पढ़ें- TMC ने शेयर किया स्मृति ईरानी के 'मिस इंडिया' का Video, भगवा रंग की ड्रेस को लेकर कसा तंज

20 सैनिकों के मारे जाने का किया जा रहा है दावा

20 सैनिकों के मारे जाने का किया जा रहा है दावा

एक यूजर की तरफ से डिफेंस 360 नामक ट्विटर का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है। इस ट्वीट के जरिए दावा किया जा रहा है कि भारत और चीन के बीच हुई झड़प में 50 चीनी सैनिक घायल हुए हैं, जबकि 20 की मौत हुई है। साथ ही सोशल मीडिया पर एक तंबू जैसी संरचना के अंदर व्यवस्थित तरीके से रखे गए कई ताबूतों की एक तस्वीर भी हो रही है। ये सभी बक्से लाल कपड़े से ढके हुए हैं, जिनमें से प्रत्येक के ऊपर एक फूल है और एक चित्र है। जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि ये ताबूत चीनी सैनिकों के हैं।

तस्वीर पर यूजर्स कर रहे कमेंट्स

तस्वीर पर यूजर्स कर रहे कमेंट्स

इस तस्वीर पर यूजर्स कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा - तवांग सेज हाय..हाफ साइज चिंग चोंग डिंग डोंग सिंगल-चाइल्ड लाड़ प्यार करने वाली सिसी लुलु को डबल साइज मेन इन यूनिफॉर्म के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। वहीं, एक यूजर्स ने लिखा कि विथ लव फ्रॉम इंडियन आर्मी।

फैक्ट चेक में झूठी निकली फोटो

फैक्ट चेक में झूठी निकली फोटो

The Logical Indian Fact-Check की टीम ने फैक्ट चेक में इस फोटो को पूरी तरह फेक पाया है। टीम का कहना है कि सोशल मीडिया पर जो फोटो वायरल हो रही है, वह पूरी तरह से फेक है और 12 साल पुरानी है। ऐसे में इस तरह की फोटो पर विश्वास न करें।

5 दिसंबर 2010 की हैं तस्वीरें

5 दिसंबर 2010 की हैं तस्वीरें

सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर हो रही है वह 5 दिसंबर 2010 की है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के सिचुआन प्रांत में गंजी के तिब्बती स्वायत्त प्रान्त दाओफू काउंटी में लगी आग में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 15 सैनिक थे। दाओफू अग्निशमन और आपदा राहत अभियानों के दौरान मारे गए वे 15 सैनिक गंजी सैन्य प्रभाग की स्वतंत्र बटालियन के थे। ऐसे में ये तस्वीर 12 साल पुरानी है।

Fact Check

दावा

गलवान में चीनी सैनिकों की मौत का दावा

नतीजा

वायरल हो रही है तस्वीर फर्जी है। यह तस्वीर गलवान की नहीं है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+