TMC ने शेयर किया स्मृति ईरानी के 'मिस इंडिया' का Video, भगवा रंग की ड्रेस को लेकर कसा तंज
बॉलीवुड फिल्म पठान में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की ड्रेस पर लेकर छिड़े विवाद बीच भाजपा और TMC के बीच बहस छिड़ गई है। तृणमूल कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को निशाने पर लिया है।

एक्ट्रेस की गेरुआ ड्रेस पर बहस
तृणमूल कांग्रेस नेता व प्रवक्ता रिजू दत्ता के इस ट्विट के बाद भाजपा और टीएमसी के बीच ऑनलाइन बहस तेज हो गई है। दरअसल, ये वीडियो उस वक्त है कि जब स्मृति ईरानी का राजनीति से कोई वास्ता नहीं था। वो एक्टिंग और मॉडलिंग के क्षेत्र में सक्रिय थीं। वीडियो वर्ष 1998 में आयोजित मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट इवेंट का है। इस वीडियो में स्मृति ईरानी को स्विमसूट में देखा जा सकता है। टीएमसी प्रवक्ता ने ये ट्वीटर पोस्ट ऐसे समय में की है, जब बॉलीवुड फिल्म के 'पठान' एक गाने में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की नारंगी बिकनी पर बहस छिड़ी है।
रंग दे तू मोहे गेरुआ…… pic.twitter.com/KSNmA9wp6h
— 𝐑𝐢𝐣𝐮 𝐃𝐮𝐭𝐭𝐚 (@DrRijuDutta_TMC) December 16, 2022
अमित मालवीय ने कही ये बात
रिजू दत्ता के इस ट्वीट कर भाजपा आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय (Amit Malviya) ने जबाव दिया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "यह अहसासों की एक शाम थी। जिसमें अभिषेक बच्चन से अरिजीत तक मौजूद थे, जिन्होंने ममता बनर्जी को याद दिलाया कि बंगाल का भविष्य भगवा है..."। वीडियो में अभिनेता अभिषेक बच्चन को गाना गाते देखा जा सकता है। वे गाना 'रंग दे तू मोहे गेरुआ' गा रहे हैं और उनके सामने बैठीं ममता बनर्जी उनकी प्रशंसा में तालियां बचा रही हैं। दरअसल, ये कोलकाता फिल्म फेस्टिवल का वीडियो है। जिसमें सीएम ममता बनर्जी ने अरिजीत सिंह के उनके पसंदीदा में से एक को गाने के लिए कहा।
लॉकेट चटर्जी ने BJP पर साधा निशाना
वहीं दूसरी ओर टीएमसी नेता व एक्ट्रेस लॉकेट चटर्जी (Locket Chatterjee) इस पोस्ट पर अपने कमेंट में भाजपा को टारगेट करते हुए लिखा,"पहले, भगवा की तरह काम करना बंद करो, यह आपकी पार्टी की पैतृक संपत्ति है। दूसरा, जब दीपिका पादुकोण जैसी अन्य महिलाएं भगवा पहनती हैं तो आप बहुत डरते हैं लेकिन जब स्मृति ईरानी करती हैं, तो आप आंशिक रूप से अंधे हो जाते हैं"।
फिल्म 'पठान' पर विवाद
फिल्म को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री व भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने विरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म के एक गाने ने 'दूषित मानसिकता' दिखाई गई है। उन्होंने मध्य प्रदेश में रिलीज नहीं होने की धमकी दी है। बता दें कि बॉलीवुड फिल्म 'पठान' में एक गाने में दीपिका पादुकोण नारंगी रंग की बिकनी (Deepika Padukone bikini) पहनती हैं। गाने के बोल '' हैं। लेकिन इस रंग को हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है और भाजपा का यही रंग है। ऐसे में गाने में एक्ट्रेस की ड्रेस को लेकर बहस छिड़ी हुई है। वहीं स्मृति ईरानी के एक पुराने स्विमसूट वीडियो को कई लोगों ने दीपिका पादुकोण की बिकनी की आलोचना करने वालों के दोहरे मानकों के प्रदर्शित करने वाला बताया है।












Click it and Unblock the Notifications