हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में BJP उम्मीदवारों की सूची वायरल, देखें किसे-कहां से टिकट का दावा?
Haryana BJP Candidate News: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा उम्मीदवारों की एक सूची सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत 23 उम्मीदवारों के नाम हैं। दावा किया जा रहा है कि यह भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर वायरल हो रही भाजपा उम्मीदवारों की सूची में न केवल सीएम नायब सिंह बल्कि गोपाल कांडा,सावित्री जिंदल व श्रुति चौधरी और आरती राव जैसे कई नेताओं के नाम हैं।

किस सीट से किसे टिकट का दावा?
- लाडवा से नायब सिंह सैनी
- सिरसा से गोपाल कांडा
- ऐलनाबाद से अमीरचंद मेहता
- डबवाली से आदित्य चौटाला
- कालांवाली से राजेंद्र जशुजोदा
- हिसार से सावित्री जिंदल
- जींद से महिपाल ढांडा
- बरवाला से रणबीर गंगवा
- नलवा से रणधीर पनिहार
- आदमपुर से भव्य बिश्नोई
- नारनौंद से कैप्टन अभिमन्यू
- तोशाम से श्रुति चौधरी
- अटेली से आरती राव
- अंबाला कैंट से अनिल विज
- अंबाला सिटी से रेणु शर्मा
- वल्ल्भगढ़ से मूलचंद शर्मा
- नांगल से अभय सिंह यादव
- गोहाना से अरविंद्र शर्मा
- बादली से ओमप्रकाश धनखड़
- महेंद्रगढ़ से रामबिलास शर्मा
- पलवल से गौरव गौतम
- बादशाहपुर से राव नरवीर
- जगाधरी से कंवरपाल गुर्जर
राव नरबीर के घर चलने लगे पटाखे
हरियाणा में भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही राव नरबीर के कांग्रेस में जाने की अटकलों पर विराम लग गया है। राव नरबीर के करीबियों ने तो यहां तक दावा किया कि उनको भाजपा की टिकट पक्की हो गई। राव नरबीर बादशाहपुर से भाजपा की टिकट मांग रहे थे। वायरल सूची में राव नरबीर का नाम भी शामिल है।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने राव नरबीर का टिकट काट दिया था। अब साल 2024 में टिकट मिलने के कथित दावे के बाद उनके घर के बाहर पटाखे चलाए जाने की खबर है। लोगों ने मिठाई बांटकर राव नरबीर का स्वागत भी किया।

वायरल सूची को भाजपा ने बताया फेक
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा के 23 उम्मीदवारों की सूची 3 सितंबर को भाजपा केंद्रीय कार्यालय से महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह साइनों से जारी होने का दावा किया जा रहा है।
दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार हरियाणा भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरिवंद सैनी ने इस वायरल सूची को पूरी तरह से फेक बताया है।
भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची कब?
हरियाणा चुनाव 2024 के लिए भाजपा में पिछले काफी समय से उम्मीदवारों के नामों पर मंथन चल रहा है। गुरुग्राम में प्रदेश चुनाव की समिति की बैठकों के बाद दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति टिकटें फाइनल करने में जुटी हैं।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि हरियाणा में एक दशक से 'राज' कर रही भाजपा साल 2024 में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। बगावत के डर से उम्मीदवारों की सूची जारी करने में समय ले रही है। पहली सूची के लिए 55 नाम फाइनल हुए बताए हैं।

Fact Check
दावा
भाजपा ने हरियाणा में 23 उम्मीदवारों की सूची जारी की।
नतीजा
हरियाणा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने वायरल सूची को फेक बताया है।












Click it and Unblock the Notifications