'हर हर शंभू' को लेकर फरमानी नाज से भिड़ीं गाने की ऑरिजनल सिंगर? जानें झगड़े का असली सच

नई दिल्ली, 13 अगस्त: हर हर शंभू गाना गाकर फेमस हुई सिंगर फरमानी नाज लगातार किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर फरमानी नाज को लेकर एक नई कॉन्ट्रोवर्सी वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि, फरमानी नाज और हर हर शंभू गाने की ओरिजनल सिंगर अभिलिप्सा पांडा के बीच झगड़ा हुआ है। अभिलिप्सा ने फरमानी को ट्विटर पर जमकर खरी-खोटी सुनाई हैं।

अभिलिप्सा पांडा नाम के अकाउंट से फरमानी पर कटाक्ष

अभिलिप्सा पांडा नाम के अकाउंट से फरमानी पर कटाक्ष

लोकप्रिय गीत 'हर हर शंभू' के गायक अभिलिप्सा पांडा की फोटो लगे एक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किए गए एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में सिंगर फरमानी नाज को जमकर बुरा-भला कहा गया है। बता दे फरमानी वह सिंह है जिन्हें हर हर शंभू गाने का एक दूसरा वर्जन गाया है। फरमानी सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में भी दिखी थीं।

Recommended Video

    Farmani Naaz के पति Imran का बड़ा खुलासा, फरमानी ने किया था हमला |वनइंडिया हिंदी |*News
    चोरी करने का लगाया आरोप

    चोरी करने का लगाया आरोप

    ट्विटर पर @AbhilashaPnda' नाम के एक अकाउंट से हिंदी में ट्वीट कर लिखा गया है कि, एक मुस्लिम लड़की मेरे अधिकारों की हत्या कर रही है। मैंने 'हर हर शंभू' लिखा और गाया है। वह सारा श्रेय ले रही है। इसी यूजर के एक और ट्वीट ने हिंदी में लिखा कि, 'शर्म करो 'फरमानी नाज'। उसने मेरा गाना 'हर हर शंभू' कॉपी किया। यह सच आप मीडिया को कब बताओगी? कुछ ऐसी ही पोस्ट फेसबुक पर भी इन दावों के साथ शेयर की जा रही हैं।

    इस ट्विटर अकाउंट का ये है सच

    इस ट्विटर अकाउंट का ये है सच

    ट्विटर पर @AbhilashaPnda नाम के इस अकाउंट को मई 2022 को बनाया गया था और ट्विटर पर इसके 30,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अकाउंट से फरमानी नाज और 'हर हर शंभू' गाने से जुड़े कई ट्वीट किए हैं। हमने जब इस अकाउंट की पड़ताल की तो, हमें ट्विटर पर इस नाम के कई अकाउंट मिले। जो खुद को अभिलिप्सा पांडा बता रहे थे। इन सभी अकाउंट से फरमानी नाज को लेकर ट्वीट किए गए थे।

    अभिलिप्सा के मैनेजर ने बताई सच्चाई

    अभिलिप्सा के मैनेजर ने बताई सच्चाई

    इसी दौरान हमें क्विंट की एक स्टोरी मिला। जिसमें क्विंट ने अभिलिप्सा के मैनेजर के हवाले से लिखा कि, ये सभी ट्विटर अकाउंट फेक हैं।अभिलिप्सा का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @Abhi_30_Lipsa के नाम से है। उनके मैनेजर ने यह भी स्पष्ट किया कि पांडा के नाम से फरमानी नाज के खिलाफ कही गई बातें वाले वायरल स्क्रीनशॉट नकली हैं। अभिलिप्सा पांडा ने फरमानी नाज़ के बारे में कुछ भी ट्वीट नहीं किया है।

    झगड़े का असली सच

    झगड़े का असली सच

    उन्होंने कहा कि, स्क्रीनशॉट में गायिका का एक नकली अकाउंट दिखाया गया है। उनके रियल अकाउंट को अभी तक ब्लू टिक नहीं मिला है। अभिलिप्सा का असली ट्विटर अकाउंट'@Abhi_30_Lipsa' है। पांडा ने भी ट्विटर पर एक यूजर को जवाब देते हुए कहा कि उन्हें सिंगर से कोई दिक्कत नहीं है। इससे साफ होता है कि, 'हर हर शंभू' के गायक अभिलिप्सा पांडा ने फरमानी नाज के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की।

    Fact Check

    दावा

    फरमानी नाज और हर हर शंभू गाने की ओरिजनल सिंगर अभिलिप्सा पांडा के बीच झगड़ा हुआ है।

    नतीजा

    अभिलिप्सा के मैनेजर ने यह भी स्पष्ट किया कि पांडा के नाम से फरमानी नाज के खिलाफ कही गई बातें वाले वायरल स्क्रीनशॉट नकली हैं।

    Rating

    Misleading
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+