Fact Check: रेलवे में क्लर्क पदों पर नौकरी के नाम पर फैलाया जा रहा है झूठ

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर: नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं में रेलवे में नौकरी को लेकर काफी उत्साह देखा जाता है। रेलवे में काफी नौकरियां निकलती हैं तो इनके विज्ञापन पर भी युवा काफी नजर रखते हैं लेकिन रेलवे में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा भी हो रहा है। रेलवे में नौकरी को लेकर कई बार फर्जी विज्ञापन सामने आए हैं। एक बार फिर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसे क्लर्क पदों के लिए ऑफर लेटर कहा जा रहा है। रेलवे ने बताया है कि ये पूरी तरह से फर्जी है।

रेलवे में क्लर्क पदों पर नौकरी के नाम पर फैलाया जा रहा है झूठ

क्या है मैसेज में

रेल मंत्रालय के नाम पर एक ऑफर लेटर का स्क्रीनशॉट सामने आया है, जिसमें क्लर्क की पोस्ट पर नियुक्ति होने की बात कही गई है। यह ऑफर लेटर सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर खूब चल रहा है। सरकारी सूचना एजेंसी पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने इस लेटर को लेकर साफ किया है कि ये फेक है और इस पर यकीन ना किया जाए। पीआईबी फैक्ट चेक ने रेल मंत्रालय के नाम से जारी फर्जी जॉब ऑफर लेटर को ठगी की एक कोशिश बताते हुए इससे बचने को कहा है। बता दें कि रेलवे में जॉब दिलाने के नाम पर कई बार लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया है। युवाओं को निशाना बनाने के लिए अक्सर इसी तरह के फर्जी विज्ञापन देकर उनको लुभाया जाता है।

दिल्ली मेट्रो में वैकेंसी के नाम पर भी फर्जी मैसेज

सोशल मीडिया पर एक और मैसेज काफी तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें दिल्ली मेट्रो में विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकलने की बात कही गई है। इस मैसेज को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से साफ किया गया है कि ये एकदम फर्जी है। दिल्ली मेट्रो ने वैकेंसियों को लेकर इस तरह का कोई विज्ञापन नहीं निकाला है। ऐसे में इसको लेकर किसी भ्रम में ना रहें। डीएमआरसी ने कहा है कि उसकी ऑफिशियल वेबसाइट की शेयर की गई जानकारी पर ही यकीन करें।

Fact Check

दावा

रेलवे में कलर्क पद पर नौकरी का दावा

नतीजा

दावा फर्जी, रेलवे ने नहीं जारी किया कोई लेटर

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+