Prateek Yadav: क्या है कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स? इस वजह से गई अपर्णा के पति की जान!
Prateek Yadav: 13 मई 2026 दिन बुधवार को यूपी के सियासी गलियारों में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई जिस वक्त खबर आई की सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले छोटे भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मौत हो गई है, वह महज 38 वर्ष के थे। ANI के मुताबिक पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में में उनकी मौत की वजह 'कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स' बताई गई है।
प्रतीक की मौत अचानक हुई है इसलिए अभी उनके विसरा को केमिकल एनालिसिस के लिए रिजर्व किया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि शरीर पर पाए गए सभी चोट के निशान एंटीमॉर्टम थे, यानी वे मौत से पहले लगे थे। यूपी पुलिस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'प्रतीक यादव की मौत की जांच को फिलहाल परिवार से बात करके ही आगे बढ़ाया जाएगा।'

कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स क्या होता है?
अब सवाल ये है कि आखिर कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स होता क्या है, दरअसल Cardiorespiratory Collapse एक बेहद गंभीर मेडिकल स्थिति है, जिसमें दिल और फेफड़े/श्वसन तंत्र अचानक से काम करना बंद कर देते हैं। ऐसी स्थिति में शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और रक्त संचार तेजी से प्रभावित होने लगता है। अगर तुरंत इलाज न मिले तो यह जानलेवा साबित हो सकता है।
कैसे होता है कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स?
जब दिल शरीर में खून को सही तरीके से पंप नहीं कर पाता और फेफड़े ऑक्सीजन पहुंचाने में असफल हो जाते हैं, तब यह स्थिति पैदा होती है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे:
- फेफड़ों में खून का थक्का
- हार्ट अटैक
- गंभीर फेफड़ों का संक्रमण
- अचानक सांस रुकना
- अत्यधिक ब्लड लॉस
- जहरीले पदार्थ या ड्रग्स का असर
- गंभीर एलर्जी रिएक्शन

पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म से क्या संबंध है?
Pulmonary Embolism या पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म में शरीर में बना खून का थक्का फेफड़ों की धमनियों में जाकर फंस जाता है। इससे ऑक्सीजन का प्रवाह रुक जाता है और दिल पर अचानक बहुत दबाव पड़ता है। यही स्थिति कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स का कारण बन सकती है।
इसके लक्षण क्या हो सकते हैं?
- अचानक सांस लेने में दिक्कत
- सीने में तेज दर्द
- बेहोशी या चक्कर आना
- शरीर का नीला पड़ना
- तेज या अनियमित धड़कन
- अत्यधिक कमजोरी

क्या इसका इलाज संभव है?
अगर समय रहते मरीज को अस्पताल पहुंचा दिया जाए तो इलाज संभव है। डॉक्टर ऑक्सीजन सपोर्ट, ब्लड थिनर दवाएं, वेंटिलेशन या इमरजेंसी कार्डियक ट्रीटमेंट देते हैं। लेकिन कई मामलों में यह स्थिति इतनी तेजी से बिगड़ती है कि मरीज को बचाना मुश्किल हो जाता है।
सुबह 5:55 बजे पर हुई प्रतीक यादव की मौत
लखनऊ के सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता के मुताबिक, सुबह करीब 5 बजे प्रतीक यादव की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत मेडिकल टीम उनके आवास पर पहुंची। डॉक्टरों ने देखा कि उनकी हालत बेहद गंभीर थी। उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद सुबह 5:55 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
कौन थे प्रतीक यादव?
प्रतीक यादव उत्तर प्रदेश के सबसे चर्चित राजनीतिक परिवारों में से एक से ताल्लुक रखते थे। वह मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे, हालांकि, उन्होंने राजनीति से दूरी बनाए रखी और बिजनेस और फिटनेस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम की University of Leeds से शिक्षा प्राप्त की थी। लखनऊ में उनका 'Iron Core Fit' नाम से जिम था, जो फिटनेस प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय था। इसके अलावा वह 'Jeev Ashray' नामक संस्था से भी जुड़े थे, जो आवारा कुत्तों और पशुओं की देखभाल के लिए काम करती थी।
परिवार को तोड़ने वाली महिला है अपर्णा यादव?
वैसे तो प्रतीक और अपर्णा लविंग कपल कहे जाते थे लेकिन जनवरी 2026 में दोनों के तनाव की खबरें सामने आई थीं। 19 जनवरी को प्रतीक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (iamprateekyadav) की एक लंबी पोस्ट में,अपर्णा यादव को "परिवार को तोड़ने वाली" बताया और उन पर "आत्म-केंद्रित" होने वाली महिला और "शोहरत और रसूख के पीछे भागने" का आरोप लगाया। हालांकि, 28 जनवरी को उन्होंने अपनी पत्नी के साथ सुलह की घोषणा की।
'नफ़रत करने वालों, भाड़ में जाओ'
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में प्रतीक ने कहा था कि '19 जनवरी को मेरी पत्नी अपर्णा के साथ मेरा गंभीर विवाद हुआ था, जिसके बाद मैंने सोशल मीडिया पर दो पोस्ट किए थे। हालाxकि अब बातचीत के बाद आपसी सहमति से यह मामला सुलझ गया है, और अब हमारे बीच कोई विवाद नहीं है।' उन्होंने वीडियो के साथ एक कैप्शन भी पोस्ट किया: 'नफ़रत करने वालों, भाड़ में जाओ'।














Click it and Unblock the Notifications