मोहम्मद शमी को नहीं मिलेगी टीम इंडिया में जगह, अजित अगरकर की रणनीति आई सामने

Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेट में इस समय केवल IPL 2026 की गूंज है, लेकिन पर्दे के पीछे चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने रेड-बॉल क्रिकेट के भविष्य को लेकर बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। खबर आ रही है कि जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले इकलौते टेस्ट मैच में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक बार फिर नजरअंदाज किया जा सकता है।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार चयन समिति अब केवल नाम के आधार पर खिलाड़ियों को मौका देने के मूड में नहीं है। हालांकि यह मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा नहीं है, फिर भी सेलेक्टर्स इसे एक्सपेरिमेंटल मैच की तरह नहीं देख रहे हैं। इससे संकेत मिल रहा है कि शमी अब भविष्य की योजनाओं में शामिल नहीं हैं और चयन समिति का ध्यान नए तेज गेंदबाजों की तरफ है।

Mohammed Shami

नए चेहरों पर है अगरकर की नजर

  • आकिब नबी: जम्मू-कश्मीर के इस गेंदबाज ने रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में अपनी रफ्तार और स्विंग से सबको चौंकाया है। उनकी ऐतिहासिक सफलता ने उन्हें नेशनल टीम के दरवाजे पर लाकर खड़ा कर दिया है।
  • नितीश कुमार रेड्डी: भारत को लंबे समय से एक सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर की तलाश है। टीम मैनेजमेंट उन्हें हार्दिक पांड्या के टेस्ट विकल्प के तौर पर देख सकता है।
  • अंशुल कंबोज और गुरनूर बरार: इंडिया-ए के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले इन दोनों गेंदबाजों को भी भविष्य की योजनाओं में शामिल किया गया है।

बुमराह और सिराज की भूमिका

IPL 2026 के तुरंत बाद होने वाले इस टेस्ट मैच के लिए जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है, ताकि उनके वर्कलोड को मैनेज किया जा सके। वहीं, मोहम्मद सिराज को उनकी बेहतरीन फिटनेस के कारण प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना लगभग तय है। अब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि नए नामों में कौन टीम इंडिया में शामिल होता है। सामने अफगानिस्तानी टीम है लेकिन भारतीय चयनकर्ता कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। हालिया समय में टीम इंडिया का टेस्ट प्रदर्शन गिरता चला गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+