Fact Check: इंजेक्शन से रोने वाला शख्स नहीं है थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्री, 3 साल पुराना है वायरल वीडियो
नई दिल्ली: सोशल मीडिया आज के वक्त में किसी भी जानकारी को सबके पास पहुंचाने का अच्छा जरिया बन चुका है, लेकिन इसका इस्तेमाल फेक न्यूज फैलाने के लिए भी काफी किया जा रहा है। लोग बिना असलियत जानें वीडियो और खबरों को असली समझकर विश्वास कर लेते है। ऐसी ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तैर रही है, जिसमें एक शख्स काफी डरा हुआ है और जैसे ही नर्स उसे इंजेक्शन लगाने की कोशिश करती है तो वो रोने लग जाता है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करने के साथ दावा किया जा रहा है कि वो शख्स थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्री है और कोरोना वैक्सीन लेते समय वो रोने लग गए। 1 फरवरी को पाकिस्तानी कनाडाई लेखक तारिक फतेह ने एक एशियाई व्यक्ति के सिरिंज के साथ इंजेक्शन लगाने से पहले का वीडियो ट्वीट किया। वीडियो पर अरबी में सबटाइटल लिखा गया है और अंग्रेजी में बताया गया है कि ये आदमी थाईलैंड का स्वास्थ्य मंत्री है। वीडियो में लोग आपस में किसी विदेशी भाषा में बात कर रहे हैं।
सामने आई वीडियो की सच्चाई
वीडियो में दावा किया गया थाईलैंड का स्वास्थ्य मंत्री पूरी तरह से गलत साबित हुआ है, यह साल 2018 का एक पुराना वीडियो है, जो एक नियमित इंजेक्शन का है और इसका कोरोना वैक्सीनेशन से कोई संबंध नहीं हैं। वीडियो में कहीं भी थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्री अनूटिन चर्नविरकुल को नहीं दिखाया गया है। जिससे बाद साफ होता है कि वीडियो में किया गया दावा पूरी तरह से फेक है। वीडियो उस वक्त चर्चाओं में आया है जब पूरी दुनिया में कोरोना वैक्सीन लगाने का काम चल रहा हैं।

Fact Check
दावा
वीडिया में दावा किया गया था इंजेक्शन से रोने वाला शख्स थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्री हैं।
नतीजा
साल 2018 का एक पुराना वीडियो है। जो कोरोना वैक्सीनेशन के दौर में अब वायरल हुई है।












Click it and Unblock the Notifications